{"_id":"c286a1b0743f2322e06de6c1f7beacea","slug":"shooting-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौक में शुरू हुई ‘एक और देवदास’ की शूटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौक में शुरू हुई ‘एक और देवदास’ की शूटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 02 Sep 2014 04:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी दृश्य की शूटिंग। लाइट, एक्शन...कैमरा। फिर कट और रिटेक की लगातार आती आवाजें।
विज्ञापन
फिल्मी कलाकारों को देखने के लिए उमड़ा दर्शकों का हुजूम। सोमवार को एक लंबे अरसे बाद कुछ ऐसा ही दृश्य चौक में देखने को मिला।
दरअसल, मशहूर निर्देशक सुधीर मिश्र की फिल्म ‘एक और देवदास’ की शूटिंग शुरू हुई। हालांकि फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। इस पर मंचन चल रहा है।
पहले दिन चुनावी दृश्य फिल्माया गया। फिल्म में मुख्य किरदार राहुल भट्ट व ऋचा चड्ढा निभा रहे हैं। इसमें शहर के तमाम पत्रकारों व फोटोग्राफरों को मौजदूगी दिखाने के लिए जुटाया गया।
उल्लेखनीय है कि अवध पर आधारित फिल्म ‘मेहरुन्निसा’ की शूटिंग के लिए करीब एक साल पहले निर्देशक सुधीर मिश्र नवाबों की नगरी आए थे।
अमिताभ बच्चन, ऋषि कपूर और चित्रांगदा अभिनीत इस फिल्म का भव्य सेट ज्योतिबाफुले पार्क में लगाया गया।
उधर, गैंग्स ऑफ वासेपुर में नगमा का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा की एक झलक के लिए उनके फैन्स का हुजूम लग गया।
ज्योतिबाफुले पार्क की रेलिंग और आसिफी इमामबाड़े के बैक साइड में बने पार्क तक से लोग उन्हें देखने के लिए उत्सुक नजर आए।