फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shooter of Sanjeev Jeeva murder case send to Police remand.

जीवा हत्याकांड : कड़े पहरे में कोर्ट में पेश किया गया विजय, तीन दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर, उगलेगा राज

Wed, 14 Jun 2023 09:53 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 Jun 2023 09:53 PM IST
सार

संजीव जीवा हत्याकांड के आरोपी विजय यादव को तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजा गया है। इस दौरान उससे हत्याकांड के मास्टर माइंड के बारे में जानकारी ली जाएगी।

विज्ञापन
Shooter of Sanjeev Jeeva murder case send to Police remand.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्याकांड में बुधवार को कोर्ट ने शूटर विजय की तीन दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर की है। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे से शनिवार शाम पांच बजे तक विजय कस्टडी रिमांड पर रहेगा। इस दौरान पुलिस प्रयास करेगी कि अनसुलझे सवालों के जवाब उससे उगलवा सके। खासकर ये पता हो सके कि किसके इशारे पर उसने वारदात को अंजाम दिया। मुख्य साजिशकर्ता आखिर कौन है? पुलिस अधिकारियों के अलावा विवेचना कर रही टीमें जीवा से पूछताछ करेंगी।

विज्ञापन


सात जून एससीएसटी कोर्ट के भीतर पेशी पर आए संजीव को गोलियों से भून दिया गया था। मौके से शूटर विजय यादव उर्फ आनंद को पकड़ा गया था। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद उसको कोर्ट में पेश किया था। जहां से वह जेल भेजा गया था। इस बीच विवेचक ने विजय को कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दी थी। पुलिस ने पांच दिन की रिमांड मांगी थी। कोर्ट ने अर्जी पर सुनवाई के लिए बुधवार का दिन तय किया था। सुनवाई करने बाद कोर्ट ने विजय की तीन दिन की कस्टडी रिमांड मंजूर की। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दौरान उससे पूछताछ की जाएगी। वहीं जब बुधवार को विजय को कोर्ट में पेश किया गया तो भारी पुलिस बल की तैनाती की गई।
विज्ञापन

सशर्त रिमांड मंजूर की

कोर्ट ने आरोपी को रिमांड पर दिये जाने का आदेश करते हुए विवेचक को निर्देश दिया है कि वह आरोपी को रिमांड पर लेते समय और रिमांड की कार्यवाही पूरी होने के बाद जेल में दाखिल करते समय उसका मेडिकल करवाएंगे। मेडिकल रिपोर्ट को कोर्ट में पेश करना होगा। कोर्ट ने आगे कहा कि विवेचक पूछताछ के दौरान आरोपी को शारीरिक या मानसिक किसी भी प्रकार से प्रताड़ित नहीं करेंगे। रिमांड के दौरान तथा बरामद समान की वीडियोग्राफी करवाकर कोर्ट में पेश करेंगे। कोर्ट ने एक और शर्त जोड़ते हुए कहा की यदि आरोपी चाहे तो वह अपना वकील इस रिमांड के दौरान एक निश्चित दूरी पर रख सकता है, हालांकि वकील किसी भी प्रकार से विवेचना में हस्तक्षेप नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सरकारी गवाह बना गौरव डालमिया: ईडी के सामने महाठग संजय शेरपुरिया का भंडाफोड़ा, झांसा देकर फंसाया था

ये भी पढ़ें - मनोज बाजपेयी ने दिए सफलता के टिप्स, बोले- अंग्रेजी भाषा नहीं एक स्किल है, हर कोई इसे सीखे...



इन शहरों में ले जा सकती है पुलिस
शूटर विजय जौनपुर का रहने वाला है। उससे पूछताछ में सामने आया था कि वह तीन साल तक मुंबई में रहा। बहराइच के रास्ते लखनऊ पहुंचा और बिहार के मुंगेर से उसने रिवाल्वर ली थी। इसलिए रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी को इन शहरों में ले जाकर पूछताछ कर सकती है। जो बयान दिए थे और जो अब वह बताएगा उसकी भी तस्दीक पुलिस करेगी।

पूछताछ के लिए सवालों की सूची तैयार
- वारदात का मुख्य साजिशकर्ता कौन है?
- किसके इशारे पर उसने जीवा को गोलियों से भूना?
- क्या वह पहले से जीवा को जानता था?
- रिवाल्वर कहां, किसने और कैसे मुहैया कराई?
- मुंबई में वह कहां रहता था और क्या करता था?
- लखनऊ कैसे और कब आया? कहां ठहरा?
- वारदात के वक्त साथ में कौन कौन साथी मौजूद थे?
- किस तरह से पूरी साजिश रची गई?
- वकील के वेश में वारदात को अंजाम देने के पीछे किसका माइंड था?
- जीवा की पहचान किसी ने कराई या उसने खुद फोटो के जरिये की?
- सात जून से पहले कब कब कोर्ट गया? क्या पहले भी हत्या की कोशिश कर चुका था?
- नेपाल में कथित असलम से कैसे मुलाकात हुई?
- वह खुद नेपाल कैसे पहुंचा?
- मोबाइल व सिम आदि किसने मुहैया कराया?
- वारदात की साजिश कब से रची जा रही थी?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed