फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shoot a salesman on wine shop

शराब ठेके पर सेल्समैन को गोली मारी

Wed, 17 Mar 2021 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
shoot a salesman on wine shop
लखनऊ। काकोरी इलाके में शराब के ठेके पर लेनदेन को लेकर विवाद में बीच-बचाव करने पर कुछ युवकों ने सेल्समैन संदीप जायसवाल के पेट में गोली मार दी। ग्रामीणों ने दो हमलावरों को मौके से पकड़ लिया। जबकि मुख्य आरोपी भाग निकला। पुलिस ने घायल सेल्समैन को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। घटनास्थल से हमलावरों की तीन बाइक भी बरामद हुई हैं। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

काकोरी थाना क्षेत्र में माल जेहटा रोड चौराहे के पास अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान है। बीयर शॉप के सेल्समैन संदीप जायसवाल ने बताया कि मंगलवार देर शाम वहां कैंटीन पर काम करने वाले दुबग्गा निवासी राम किशोर कश्यप का उमराव गांव निवासी मनीष यादव व उसके साथियों से पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। तभी अंग्रेजी शराब की दुकान के सेल्समैन दुबग्गा निवासी रोहित कश्यप बीच-बचाव करने लगा। इस पर मनीष ने अपने कुछ और साथियों को बुला लिया। झगड़ा करते हुए ये सभी सड़क पर आ गए।
विज्ञापन

इसी बीच मनीष यादव ने रोहित कश्यप के पेट में गोली मार दी। फायरिंग से वहां हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके दो हमलावरों को पकड़कर पास की एक दुकान में बंद कर दिया। जबकि मनीष मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल रोहित कश्यप को ट्रॉमा सेंटर भेजने के साथ ही मौके पर पकड़े गए दोनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया। पुलिस को मौके से हमलावरों की तीन बाइक भी मिली हैं। वारदात के करीब एक घंटे बाद काकोरी इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह गौर मौके पर पहुंचे। वारदात की सूचना पर भी इंस्पेक्टर के देर से पहुंचने से लोगों में नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरोगा पर हमलावर को भगाने के प्रयास का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि पकड़े गए दो हमलावरों को जब पुलिस फोर्स थाने भेज रही थी, तभी दरोगा विश्व दीपक ने कुछ दूर पर ले जाकर एक हमलावर को बचाने के इरादे से भगाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीणों ने उसे दोबारा पकड़ लिया। इस पर पुलिस को उसे कस्टडी में लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed