फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shoe company official dies in road accident

Lucknow News: जूता कंपनी के अधिकारी की सड़क हादसे में मौत

Tue, 24 Oct 2023 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 24 Oct 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Shoe company official dies in road accident
लखनऊ। गौतमपल्ली में कैंसर अस्पताल के पास बाइक सवार जूता कंपनी में एरिया मैनेजर की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। बीकेटी और पारा इलाके में भी सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हुई है।
विज्ञापन

हल्द्वानी के रहने वाले सौरभ तिवारी (30) जूते की एक कंपनी में एरिया मैनेजर थे। वह पत्नी पूजा के साथ गोमतीनगर स्थित विकासखंड-5 में रहते थे। उनके चाचा हरिश्चंद्र तिवारी ने बताया सौरभ रविवार देर रात बाइक से घर लौट रहे थे। गौतमपल्ली इलाके में कैंसर अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन ने सौरभ की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में घायल सौरभ को हजरतगंज पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके पास मिले मोबाइल फोन की मदद से पुलिस ने परिजनों को हादसे की खबर देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सौरभ और पूजा की शादी दस माह पहले ही हुई थी। पति की मौत की खबर मिलते ही पूजा बदहवास हो गईं। परिजनों ने किसी तरह उन्हें संभाला। सौरभ की मौत से परिवार के अन्य लोग भी रो-रोकर बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बख्शी का तालाब के मानपुर बाना निवासी पवन कुमार (44) रविवार रात घर लौट रहे थे। बेहड़ गांव के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पवन को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। वहीं, सआदतगंज के कटरा बिजन बेग के रहने वाले पुनीत (29) अपनी पत्नी वैशाली व दो बच्चों के साथ काफी समय से पारा हंसखेड़ा में रह रहे थे। पुनीत पिकअप चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। उनके चाचा राजू ने बताया कि पुनीत रविवार को दोस्तों के साथ पैदल घूमने निकला था। कुछ देर बाद पुलिस ने सूचना दी कि बुद्धेश्वर मंदिर के पास हादसे में पुलिस घायल हो गए। ट्राॅमा सेंटर ले जाने पर उनकी मौत हो गई। पुनीत के परिजनों ने मामले की जांच के साथ ही दोस्तों से पूछताछ की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed