फांसी लगाकर मरने वाली इस लड़की को प्यार में मिला था धोखा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में हुए एक आत्महत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है। फांसी लगाकर जान देने वाली लड़की के घरवालों ने उसके प्रेमी पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
लखनऊ की पीजीआई की आम्रपाली विहार कालोनी में फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली रायबरेली की शमा परवीन (21) के परिवारीजनों ने उसके प्रेमी अकरम पर आरोप लगाया है।
पिता पीर अली ने कहा कि अकरम उसे एक मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर भगा ले गया था। इसके बाद उसे अलग-अलग जगह पर बंधक बनाकर रखा।
इस दौरान अकरम ने बेटी को प्रताड़ित किया। डेढ़ महीना पहले वह उसे छोड़कर भाग गया। इस बीच परिवारीजनों की नाराजगी के चलते शमा घर लौटने के बजाए अकेले ही रहने लगी।
पीर अली ने कहा कि अकरम गुरुबक्सगंज के बथुआ गांव में ही रहता है और करीब दो साल पहले बेटी शमा को फुसलाकर भगा ले गया था।
नाम बदल कर रह रही थी शमा
करीब एक महीने से शमा आम्रपाली विहार कालोनी में फोटो स्टूडियो संचालक वैभव सिंह के घर पर बतौर किरायेदार रह रही थी। उसने वैभव को अपना नाम सोनी सिंह बताया था।
बृहस्पतिवार शाम उसने फांसी लगाकर जान दे दी। वैभव की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शमा के परिवारीजनों से संपर्क किया तो परिवारीजनों ने इन्कार कर दिया। पुलिस ने गुरुबक्सगंज थाना संपर्क किया तब सारे राज खुले।
यह भी पता चला कि शमा को भगाकर ले जाने में अकरम और उसके परिवारीजनों के खिलाफ गुरुबक्सगंज थाना में एफआईआर दर्ज है। परिवारवाले उससे नाराज हैं इसलिए पहचानने से इन्कार कर रहे थे। हालांकि, शनिवार को पुलिस शमा के परिवारीजनों को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची जहां शव देखकर सभी बिलख पड़े।
पीर अली ने कहा कि बेटी ने अकरम की प्रताड़ना के चलते ही आत्महत्या की है। उन्होंने यह भी कहा कि बेटी के बैंक अकाउंट में 50,000 रुपये डाले थे। यह भी अकरम ने हड़प लिए होंगे। उन्होंने पुलिस से बेटी के आत्महत्या करने की गहराई से जांच कराने की मांग की है।