लखनऊ। चेतना साहित्य परिषद का स्थापना दिवस समारोह 11 मार्च को चारबाग स्थित रविंद्रालय में मनाया जाएगा। इस अवसर पर कई प्रतिष्ठित साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस दौरान जगदीश शुक्ल को चेतना गौरव सम्मान, डॉ. शोभा दीक्षित भावना को चेतना रत्न सम्मान, अटल नारायण को चेतना श्री सम्मान, पवन बाथम को डॉ. दाऊजी गुप्त स्मृति सम्मान, तेजनारायण श्रीवास्तव राही को कृष्णमुरारी विकल स्मृति सम्मान, केदारनाथ शुक्ल को जगमोहन नाथ कपूर सरस स्मृति सम्मान, अनंत प्रकाश तिवारी अनंत को पं. शिवशंकर मिश्र स्मृति सम्मान, डॉ. आनंद त्रिपाठी को चमनलाल अग्रवाल स्मृति सम्मान, डॉ. हरिप्रकाश श्रीवास्तव अवधी हरि को रमनलाल अग्रवाल स्मृति सम्मान, कमल किशोर को पं. रूपनारायण द्विवेदी स्मृति सम्मान, मुकेश कुमार मिश्र को जियालाल अग्रहरि स्मृति सम्मान, कमलापति पांडेय को धर्माश सम्मान और डॉ. राजेश धर द्विवेदी को विशिष्ट सहयोग सम्मान से नवाजा जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता उप्र हिंदी संस्थान के पूर्व निदेशक डॉ. सुधाकर अदीब करेंगे मुख्य अतिथि जेएनपीजी कॉलेज के पूर्व शिक्षक डॉ. उमाशंकर शुक्ल होंगे।विशिष्ट अतिथि चेतना साहित्य परिषद के संरक्षक रत्नेश गुप्त उपस्थित रहेंगे। डॉ. आशुतोष वाजपेयी की प्रेमनाथ तिथि पर्व पत्रिका और गजल संग्रह वक्त के सांचे में का लोकार्पण भी किया जाएगा।