{"_id":"0e8c5624fd135166fc54f0acb8ed1687","slug":"shivsena-will-not-contest-election-against-rajnath-and-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के सामने खड़ी नहीं होगी शिवसेना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के सामने खड़ी नहीं होगी शिवसेना
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Mar 2014 11:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना ने यूपी में 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े करने का फैसला किया है। हालांकि इनमें लखनऊ व वाराणसी सीट शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
शिवसेना के प्रदेश प्रमुख उदय पांडेय ने शुक्रवार को बताया कि लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह और वाराणसी में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के उम्मीदवार होने के कारण प्रत्याशी न उतारने का फैसला किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह फैसला शिवसेना के प्रदेश प्रभारी चंद्रकांत खैरे के साथ बैठक के बाद किया गया है।
टिकट पाने वालों में मुजफ्फरनगर से मनोज सैनी, गोंडा से सत्यप्रकाश, मेरठ से हेमेंद्र रावल, बाराबंकी से किशनलाल रावत शामिल हैं।