{"_id":"5bdc9d78bdec22698e6eb898","slug":"shivsena-ayodhya-kooch","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 को अयोध्या पहुंच सकते हैं उद्घव ठाकरे, शिव सैनिकों के अयोध्या कूच की तैयारी से बढ़ी सरगर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 को अयोध्या पहुंच सकते हैं उद्घव ठाकरे, शिव सैनिकों के अयोध्या कूच की तैयारी से बढ़ी सरगर्मी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या का राम प्रवेश द्वार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही अयोध्या में सरगर्मियां बढ़ गई हैं। विभिन्न दलों द्वारा राम मंदिर केमुद्दे पर मुहिम चलाई जा रही है। ऐसे में खुफिया विभाग स्क्रिय हो गया है। स्टेट इंटेलिजेंस फिलहाल शिव सैनिकों को लेकर सचेत है।
विज्ञापन
अंतराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद ने प्रवीण भाई तोगड़िया के अयोध्या कूच के बाद अब शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के अयोध्या कूच की तैयारी हो रही है। ठाकरे के 25 नवंबर को अयोध्या पहुंचने की सूचना है। इसे लेकर खुफिया तंत्र सक्रिय है।
विज्ञापन
अयोध्या के अलावा अन्य जिलों में भी शिवसैनिकों की टोह ली जा रही है। कहां से कितनी संख्या में शिव सैनिक कूच करेंगे, इसका आकलन किया जा रहा है। उनके साधनों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उधर शिव सैनिकों ने भी तैयारियों को लेकर बैठकें शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन