फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal yadav warns his minsters and MLA.

अवैध कब्जे व बेईमानी न रुकी तो मंत्री पद छोड़ दूंगा : शिवपाल

Sun, 14 Aug 2016 09:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 14 Aug 2016 09:50 PM IST
विज्ञापन
 shivpal yadav warns his minsters and MLA.
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव

सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जमीन पर अवैध कब्जा करने की शिकायतों के प्रति प्रदेश के लोक निर्माण व सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव सख्त नजर आए।

विज्ञापन


उन्होंने मैनपुरी के करहल में बेलगाम होते पार्टी कार्यकर्ताओं को लेकर यहां तक कह दिया, ‘अगर सपाइयों की ओर से अवैध कब्जा और बेईमानी की हरकतें नहीं रुकीं तो मैं अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दूंगा।’
विज्ञापन


उन्होंने दु:खी स्वर में कहा कि जब हम लोगों की बात का असर ही नहीं, कोई बात सुनने वाला ही नहीं तो मंत्री पद पर बने रहने से फायदा ही क्या है।

कैबिनेट मंत्री रविवार सुबह यहां मैनपुरी रोड पर एक स्कूल का उद्घाटन करने के बाद आयोजित जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सपा सरकार बेईमानी और उत्पीड़न के खिलाफ ही बनी है, इसीलिए हम सबको समाज की सेवा करनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'हमारे कहने के बाद भी नहीं सुन रहे हैं अधिकारी'

 shivpal yadav warns his minsters and MLA.

शिवपाल बोले, थाना और तहसील समाज की सेवा करने के लिए होते हैं, हमारे कहने के बाद भी अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। वे सुन नहीं रहे और सपा के ही लोग अवैध कब्जा व बेईमानी करने से बाज नहीं आ रहे तो हमारे मंत्री रहने से क्या फायदा?

उन्होंने खेद के साथ कहा कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने जिस पार्टी की मजबूती के लिए कड़ी मेहनत कर उसे सफलता दिलाई हो, उसे ही कुछ लोगों ने कमजोर करने का काम किया है।

दो सीटों से चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
करहल। शिवपाल ने स्पष्ट कहा कि वह अगला विधानसभा चुनाव  जसवंतनगर और करहल दोनों सीटों से लड़ना चाहते हैं। नेताजी जो भी आदेश देंगे, उसका वह पूरी तरह पालन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed