{"_id":"590243d04f1c1b4522c0c125","slug":"shivpal-yadav-talks-about-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंदरूनी दुश्मनों ने समाजवादी आंदोलन को पहुंचाया सबसे ज्यादा नुकसान: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंदरूनी दुश्मनों ने समाजवादी आंदोलन को पहुंचाया सबसे ज्यादा नुकसान: शिवपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 28 Apr 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादियों ने राममनोहर लोहिया और जयप्रकाश की विरासत को काफी संघर्ष से बचाया है।
विज्ञापन
समाजवादी आंदोलन और विचारधारा को जितना नुकसान बाहरी शत्रुओं ने पहुंचाया, उससे अधिक नुकसान आंतरिक दुश्मनों ने पहुंचाया है। अब सभी समाजवादियों को एक मंच पर आने का समय आ चुका है।
विज्ञापन
शिवपाल गुरुवार को वयोवृद्ध समाजवादी व विचारक सगीर अहमद के व्यक्तित्व पर केंद्रित स्मारिका ‘संस्मृतियांश’ के विमोचन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि लोहिया की विचारधारा से ही देश का समावेशी विकास संभव है।
विज्ञापन
सगीर जैसे पुराने और प्रतिबद्ध समाजवादियों के फिर से सक्रिय होने से समाजवादी आंदोलन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ‘संस्मृतियांश’ में समाजवादी आंदोलन के आठ दशक का लेखाजोखा संकलित है। आपसी और स्वार्थ जनित लड़ाइयों से भी समाजवादी आंदोलन को काफी नुकसान पहुंचा है।