शिवपाल का फरमान, 'गलत काम बर्दाश्त नहीं, जो करेगा निकाल देंगे'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने साफ किया है कि पार्टी में अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एमएलएसी अरविंद यादव के निष्कासन पर कहा कि यह कार्रवाई नेताजी (मुलायम सिंह) के कहने पर की गई है। परिवार का कोई सदस्य गलत काम करेगा तो उसे पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा।
शिवपाल ने सोमवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में शिवपाल ने कहा कि जो भी गलत काम करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। पार्टी का अनुशासन सबसे बड़ा है। जो भी पार्टी विरोधी काम करेगा, उसके खिलाफ एक्शन लेंगे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशों की अवहेलना नहीं होने देंगे। उनके खिलाफ असम्मानजनक शब्दों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इससे पहले शिवपाल यादव ने सपा मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने लोहिया सभागार में उन्हें संबोधित भी किया।
'सपा के अच्छे काम की जानकारी लोगों तक है पहुंचानी'
कहा कि सपा सरकार ने साढ़े चार साल में अच्छे काम किए हैं। इनकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचानी है।
मिलकर 2017 का चुनाव जीतना है। पार्टी में गुटबंदी बर्द्राश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की जायज समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
अदालत के फैसले का सम्मान
सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में दायर याचिका खारिज किए जाने शिवपाल ने कहा कि वे शीर्ष अदालत के निर्णय का सम्मान करते हैं।
इस बार सैफई महोत्सव टाले जाने संबंधी एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।