फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal yadav reacts on prime minister modi's comment.

मोदी बताएं, किस गन्ना किसान के खाते में पैसा भिजवाया : शिवपाल

Mon, 28 Nov 2016 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 28 Nov 2016 06:05 PM IST
विज्ञापन
shivpal yadav reacts on prime minister modi's comment.
शिवपाल यादव - फोटो : amar ujala

गन्ना किसानों के खाते में सीधे पैसा डलवाने के प्रधानमंत्री के दावे पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मोदी बताएं कि प्रदेश के किस किसान के खाते में उन्होंने रकम डलवाई है। उन्होंने प्रधानमंत्री पर झूठ बोलने और किसानों को बरगलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


गन्ना किसानों को लेकर प्रधानमंत्री पहले भी गलत बयानी कर चुके हैं। रविवार को उन्होंने कुशीनगर रैली में कहा कि जिन किसानों ने खाते खुलवा लिए थे, केंद्र सरकार ने सीधे उनके खाते में पैसा डलवाया है। शिवपाल ने उनके कथन को पूरी तरह झूठ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बताना चाहिए कि उत्तर प्रदेश के किस किसान के खाते में उन्होंने पैसा भिजवाया है। प्रधानमंत्री झूठ बोलकर अपने पद की गरिमा गिरा रहे हैं।

अभी तक नहीं आया यूपी के हिस्से का पैसा

shivpal yadav reacts on prime minister modi's comment.

शिवपाल बोले, पीएम ने नाबार्ड के माध्यम से 22 हजार करोड़ रुपये पूरे देश को देने की घोषणा की थी, लेकिन यूपी के हिस्से का पैसा अभी तक राज्य सरकार के खाते में नहीं आया है।

उन्होंने जिला सहकारी बैंकों पर लेन-देन की रोक लगा रखी है। जब किसान कर्ज ही चुकता नहीं कर सकेगा तो दोबारा उसे फसल के लिए कर्ज कैसे मिलेगा?

गांवों में न शिक्षा, न इंटरनेट, कैसे होगा कैशलेस लेनदेन
शिवपाल ने कहा कि केंद्र के मंत्री यूपी में आकर कह रहे हैं कि हम देश को कैशलेस बना रहे हैं। सवाल यह है कि गांवों में अभी जनता शिक्षित नहीं है, फोन, इंटरनेट जैसी सुविधाएं नहीं हैं, राष्टीयकृत बैंक नहीं हैं, लोगों के पास क्रेडिट कार्ड नहीं हैं, वे कैशलेस लेनदेन कैसे करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed