{"_id":"5831badf4f1c1b5701b396fd","slug":"shivpal-yadav-reaction-on-train-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल बोले, 'मोदी सरकार रेल दुर्घटनाएं रोकने में पूरी तरह नाकाम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल बोले, 'मोदी सरकार रेल दुर्घटनाएं रोकने में पूरी तरह नाकाम'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 20 Nov 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कानपुर में हुई रेल दुर्घटना पर दुख जताते हुए केंद्र की मोदी सरकार को हादसे पर घेरा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार रेल हादसे रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है। सरकार को चाहिए कि इस तरह की दर्दनाक घटनाएं न हों।
विज्ञापन
शिवपाल ने हादसे के बाद कहा था कि हम इस पर संवेदना व्यक्त करते हैं और हादसे के पीड़ितों के साथ सरकार मदद के लिए खड़ी है।
इसके पहले जब हादसे के कारणों पर बात की गई तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने किसी को दोष देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं बल्कि पीड़ितों की मदद करने का है।
विज्ञापन
सीएम अखिलेश ने हादसे के बाद मृतकों के परिवारीजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार व मामूली रूप से घायलों को 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।