चाचा-भतीजे की नाराजगी, मीटिंग में नहीं पहुंचे शिवपाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हो रही यूपी कैबिनेट अहम बैठक से मंत्री शिवपाल सिंह नदारद रहे। माना जा रहा है कि शिवपाल भतीजे अखिलेश से नाराज हैं इसीलिए कैबिनेट की बैठक में नहीं पहुंचे।
बता दें कि बीते कुछ दिनों से यादव परिवार में आंतरिक कलह की खबरे सुर्खियां बनी हुई हैं। बीते दिनों शिवपाल ने दुख जताया था कि पार्टी के नेता और अफसर भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उनकी बात नहीं सुनी जाती।
शिवपाल ने पार्टी से इस्तीफे तक की धमकी दे दी थी। उनका कहना था कि जब हमारी सुनी ही नहीं जाती तो पार्टी में रहकर क्या फायदा।
शिवपाल के इस बयान के बाद सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने पार्टी के नेता, अफसरों और कार्यकर्ताओं को जमकर फटकारा था। मुलायम सिंह ने कहा था कि अगर शिवपाल चले गए तो सरकार असहज हो जाएगी।
इसीबीच शिवपाल यादव ने अखिलेश से किसी भी नाराजगी से इंकार किया और उनकी तारीफ की और कहा कि अखिलेश अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने परिवार में किसी भी तरह के विवाद से इंकार किया था।
विलय रद्द होने पर बढ़ीं थीं दूरियां
गौरतलब है कि सपा में चाचा भतीजे के बीच दूरियां उस वक्त बढ़ीं जब अखिलेश ने कौमी एकता दल के सपा में विलय से इंकार कर दिया। शिवपाल चाहते थे कि कौएद का विलय हो। उन्होंने बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस करके कौएद के विलय की घोषणा तक कर दी थी।
वहीं अखिलेश नहीं चाहते थे कि मुख्तार अंसारी जैसे गुंडे पार्टी से जुड़ें इसी के चलते विलय रद्द कर दिया गया। इसके बाद से शिवपाल और अखिलेश के बीच कड़वाहट बढ़ गई।
वहीं अखिलेश के मंत्रिमंडल विस्तार में न पहुंचकर शिवपाल ने अपनी नाराजगी जता दी थी। वहीं इस मामले में अमर सिंह ने सफाई दी थी कि शिवपाल व्यस्तता के चलते नहीं आ सके।