फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal yadav gives warning to vihip and bajrang dal.

शिवपाल यादव ने विहिप को दी चेतावनी!

Fri, 26 Dec 2014 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 26 Dec 2014 09:55 AM IST
विज्ञापन
shivpal yadav gives warning to vihip and bajrang dal.

कल्कि पीठाधीश्वर एवं अखिल भारतीय संत समिति के चेयरमैन आचार्य प्रमोद कृष्णम् ने यूपी सरकार से बजरंग दल और विहिप पर प्रतिबंध लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि धर्मातरण के मुद्दे को हवा देकर देश को भाषा और धर्म के नाम पर तोड़ने की साजिश हो रही है। धर्मांतरण धंधा बन गया है।

विज्ञापन


साथ ही लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी बजरंग दल व विहिप को चेतावनी दी है कि वे सुधर जाएं वरना सरकार के स्तर पर इन संगठनों पर कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार किसी भी सूरत में उन्माद नहीं फैलने देगी।
विज्ञापन


मंत्री और संत द्वय गुरुवार को यहां सिंचाई विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से मुखातिब थे। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि धर्मांतरण पर अब कानून बनाने की जरूरत नहीं है। पहले से ही कानून मौजूद है। कानून से ज्यादा बौद्धिक विकास की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यक्ति की इच्छा से परमात्मा उसे पैदा करता है। इसलिए जन्म के बाद धर्म परिवर्तन करना परमात्मा की इच्छा के विरुद्ध कार्य है। धर्मांतरण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर कहा कि लड़ाई वर्चस्व की है।

मोदी पर भी साधा निशाना

shivpal yadav gives warning to vihip and bajrang dal.

मोदी व आरएसएस में कौन शक्तिशाली है। मोदी को स्पष्ट करना चाहिए कि बजरंग दल व संघ जो कह रहे हैं, वह उससे सहमत हैं या नहीं। आचार्य प्रमोद ने संतों के राजनीति में आने की वकालत की। स्कंध पुराण का जिक्र करते हुए कहाकि कलियुग में भगवान का दसवां कल्कि अवतार संभल में होगा।

वहीं प्रदेश के मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मोदी सरकार पर निशाना साधा कि कालाधन वापस लाने, बेरोजगारों को तीन महीने में नौकरी देने, किसानों को लाभकारी मूल्य देने के वादे छह माह बाद भी पूरे नहीं हुए हैं। इसके विपरीत केंद्र सरकार ने लेवी को 60 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत कर दिया।

जब कोई वादा पूरा नहीं कर पाए तो धर्म परिवर्तन के मुद्दे को हवा दे रहे हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री ने किसान नेता चौधरी चरण सिंह, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद, ख्यातिप्राप्त गीतकार गोपालदास नीरज और समाजवादी नेता डा. राममनोहर लोहिया को भी भारत रत्न दिए जाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed