{"_id":"583eff134f1c1bb61fde6c74","slug":"shivpal-yadav-criticizes-prime-minister-modi-for-demonetisation","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नोटबंदी की बिना तैयारी की घोषणा के एटीएम लोहे का डिब्बा बन गए हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'नोटबंदी की बिना तैयारी की घोषणा के एटीएम लोहे का डिब्बा बन गए हैं'
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 01 Dec 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बिना तैयारी के नोटबंदी की घोषणा पर पीएम मोदी की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि घोषणा के 20 दिन बाद भी हालात नहीं बदले हैं। अब भी बैंकों व एटीएम के बाहर लंबी लाइन लगी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एटीएम में पैसा नहीं है। एटीएम लोहे का डिब्बा बन गए हैं। लोग परेशान हैं। फैसला बिना तैयारी के जल्दबाजी में लिया गया, जिससे नोटों की प्रिटिंग उस रफ्तार से नहीं हो पा रही है, जितनी की जरूरत है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हालात सामान्य होने में छह महीने का वक्त लग जाएगा। इस दौरान जनता को जो भी तकलीफ होगी वह चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी।
किसान, मजदूर और गरीब सभी इस समय मुश्किलों का सामना कर रहे हैं और इसका जवाब वो चुनाव में देंगे।