फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal will mobilize public support through Rath Yatra: National General Secretary of Praspa Shukla said, the people of the state are with Praspa in the crusade

रथयात्रा के जरिए शिवपाल जुटाएंगे जन समर्थन : प्रसपा के राष्ट्रीय महासचिव शुक्ला ने कहा, धर्मयुद्ध में प्रसपा के साथ है प्रदेश की जनता

Sun, 10 Oct 2021 07:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 10 Oct 2021 07:31 PM IST
सार

शारदा प्रताप शुक्ला ने कहा कि इस धर्मयुद्ध की शुरुआत बांकेबिहारी की जन्मस्थली वृंदावन से हो रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के बाद सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा लेकर निकलेंगे।

विज्ञापन
Shivpal will mobilize public support through Rath Yatra: National General Secretary of Praspa Shukla said, the people of the state are with Praspa in the crusade
पत्रकारों से बातचीत करते प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव शारदा प्रताप शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के राष्ट्रीय महासचिव शारदा प्रताप शुक्ला ने कहा कि धर्म और अधर्म की लड़ाई में विजय धर्म निभाने वाले की होती है। इस धर्मयुद्ध की शुरुआत बांकेबिहारी की जन्मस्थली वृंदावन से हो रही है। ऐसे में जनता प्रसपा के साथ रहेगी। वह रविवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने बताया कि यात्रा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के बाद सामाजिक परिवर्तन रथयात्रा लेकर निकलेंगे। राष्ट्रीय महासचिव एवं लखनऊ मंडल प्रभारी रामसिंह यादव ने बताया कि 12 अक्तूबर से 27 नवंबर तक सात चरणों यह यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र को जोड़ेगी। एक दिन में डेढ़ सौ किलोमीटर चलेगी। जनता के बीच ही रात्रि विश्राम होगा। पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। जल्द ही पार्टी मुखिया भाजपा को हराने वाली अन्य पार्टियों को लामबंद कर प्रत्याशियों की घोषणा करेंगे। करीब 50 से ज्यादा प्रत्याशी मैदान में उतर चुके हैं।

विज्ञापन


पार्टी के मुख्य प्रवक्ता दीपक मिश्रा ने बताया कि डा. राम मनोहर लोहिया की अवधारणा को लेकर प्रसपा लोकतंत्र की लड़ाई लड़ने जा रही है। मथुरा से यात्रा शुरू करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पांडवों और कौरवों के बीच श्रीकृष्ण ने हमेशा धर्म का साथ दिया था। इसलिए उनका आर्शीवाद लेकर पार्टी आगे बढ़ेगी। प्रदेश महासचिव अजय त्रिपाठी मुन्ना ने बताया कि पार्टी जाति, धर्म से ऊपर उठकर जनतंत्र को साथ लेकर संघर्ष क रेगी। यह आंदोलन महंगाई, बेरोजगारी, अत्याचार आदि के खिलाफ है। हर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा स्थल और रात्रि विश्राम के दौरान होने वाली चौपाल की तैयारी पूरी कर ली गई है। इस दौरान विनीत शुक्ला, रजनीश यादव, आशुतोष त्रिपाठी, रामबाबू रस्तोगी, अनिल वर्मा, रंजीत यादव, हरिशंकर यादव, संगीता यादव, बीडी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


कहां- कहां जाएगी रथ यात्रा
मंगलवार को वृंदावन से शुरू होने वाली यात्रा शाम तक आगरा पहुंचेगी। यहां रात्रि विश्राम के बाद फिरोजाबाद होते हुए सैफई पहुंचेगी। अगले दिन सैफई से चलकर जसवंत नगर इटावा होते हुए 14 को औरैया पहुंचेगी। दूसरे चरण में 18 अक्तूबर को कानपुर देहात के भोगनीपुर से शुरू होकर जालौन होते हुए झांसी, 19 को झांसी से चलकर महोबा, 20 को बांदा होते हुए फतेहपुर पहुंचेगी। 21 को कौशांबी होते हुए प्रयागराज, 22 को प्रतापगढ़ पहुंचेगी। तीसरे चरण में 26 को लखनऊ से चलकर हरदोई, शाहजहांपुर होते हुए बरेली पहुंचेगी। 27 को बरेली से मुरादाबाद, रामपुर होते हुए अमरोहा, 28 को बिजनौर होते हुए मेरठ, 29 को मुजफ्फरनगर होते हुए सहारनपुर, 30 को बागपत होते हुए गाजियाबाद, 31 को  बुलंदशहर होते हुए अलीगढ़, एक नवंबर को कासगंज होते हुए एटा, दो नवंबर को फर्रुखाबाद पहुंचेगी। चौथे चरण में सात नवंबर को कानपुर देहात से उन्नाव होते हुए लखनऊ पहुंचेगी। पांचवें चरण में नौ नवंबर को लखनऊ से चलकर बाराबंकी होते हुए गोंडा, 10 को बलरामपुर होते हुए बस्ती, 11 को संतकबीर नगर होते हुए गोरखपुर, 12 नवंबर को देवरिया होते हुए बलिया, 13 नवंबर को मऊ होते हुए आजमगढ़, 14 नवंबर को अंबेडकर होते हुए अयोध्या पहुंचेगी। छठवें चरण में 17 नवंबर को लखनऊ से सीतापुर होते हुए लखीमपुर खीरी, 18 नवंबर को पीलीभीत पहुंचेगी। सातवें चरण में 24 नवंबर को लखनऊ से सुल्तानपुर होते हुए जौनपुर पहुंचेगी। यहां से 25 को गाजीपुर होते हुए वाराणसी, 26 को राबर्टगंज होते हुए मिर्जापुर, 27 को भदोही होते हुए रायबरेली में समाप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed