फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh yadav will conduct a rally on nine November

पार्टी और परिवार को बचाए रखने के लिए लगातार झेला अपमान : शिवपाल

Sat, 03 Nov 2018 10:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 03 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav will conduct a rally on nine November
शिवपाल यादव

सपा से अलग होकर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) बनाने वाले शिवपाल यादव अब सपा से आरपार पर उतर आए हैं। अपनी पार्टी के जिलाध्यक्षों और मंडल प्रभारियों की पहली बैठक में उन्होंने जहां समाजवादियों से अपने साथ आने की अपील की वहीं जिलाध्यक्षों को 30 नवंबर तक बूथों पर पहुंचने को कहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, वह चाहते थे कि पार्टी और परिवार में कोई बिखराव न हो। इसलिए लगातार अपमान और तिरस्कार बर्दाश्त किया। लेकिन जब सारी सीमाएं खत्म हो गईं, लगा कि सपा का नेतृत्व करने वालों को समाजवाद व पार्टी के मूल सिद्धांतों में भरोसा नहीं है और स्वार्थी तत्व हावी हो गए हैं तो मजबूरी में दुखी मन से नया रास्ता चुनने का फैसला किया।
विज्ञापन


बैठक में नौ दिसंबर को लखनऊ में पार्टी की बड़ी रैली करने का फैसला हुआ। शिवपाल बोले- रैली में जुटने वाले समाजवादी साथी सही और गलत का फैसला कर देंगे।

शनिवार को 6 लाल बहादुर शास्त्री मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा, सपा में खांटी समाजवादियों की लगातार उपेक्षा से ऐसा राजनीतिक परिदृश्य बन रहा था जिसमें नई पार्टी बनाने के अलावा कोई रास्ता नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रगतिशील सपा उन बुनियादी मुद्दों पर काम करेगी जिससे नौजवानों, किसानों, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के जीवन में आमूलचूल बदलाव आ सके। शिवपाल ने अपने संघर्ष के दिनों की कहानियां सुनाई। बताया कि कैसे कई साल सड़कों पर संघर्ष में बीते।

उन्होंने आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव प्रदेश की राजनीतिक दिशा और दशा तय करने वाला होगा। लिहाजा, हमें इसे चुनौती के रूप में लेना होगा। प्रभावी प्रदर्शन करके यह संदेश देना होगा कि उप्र में भाजपा का विकल्प प्रगतिशील सपा ही है।

मुलायम ही हमारे नेता

शिवपाल ने कहा, नेताजी (मुलायम सिंह) हमारे पथ प्रदर्शक हैं। उनके जीवन से अनुभव हासिल किया है। वह जो कुछ भी हैं वह सब नेताजी की देन है। बैठक में पार्टी का स्थापना राष्ट्रीय सम्मेलन करने का भी फैसला हुआ। जल्द ही तारीख और स्थान तय कर दिया जाएगा। प्रवक्ता दीपक मिश्र ने कहा, शिवपाल यादव डॉ. लोहिया की नीतियों को बचाने और उपेक्षित समाजवादियों को सम्मान दिलाने की राह पर आगे बढ़े हैं। इसलिए सफलता पर कोई संशय नहीं है। बैठक को पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व विधायक राम नरेश यादव, पूर्व सांसद वीरपाल यादव व महासचिव आदित्य यादव ने भी संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed