फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh yadav talks to media in lucknow.

भाजपा ने खनन घोटालों की जांच कराने में बहुत देर कर दी: शिवपाल सिंह

Wed, 09 Jan 2019 04:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Jan 2019 04:25 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav talks to media in lucknow.
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने खनन मामलों की जांच करने में बहुत देर कर दी। 2004 से 2007 तक मैं भी खनन मंत्री रहा हूं। मुझ पर आज तक कोई आरोप नहीं लगा। खनन में जो बेइमानी हुई है, उससे जनता को महंगाई का सामना करना पड़ा। मिट्टी, गिट्टी, बालू सभी महंगे मिले। भाजपा ने खनन की जांच में बहुत देरी कर दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 2007 से 2012 तक (बसपा सरकार में) खनन की जांच होनी चाहिए थी। सरकार बने दो साल होने जा रहे हैं, अब जांच लोकसभा चुनाव की वजह से कराई जा रही है।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए सभी सेकुलर पार्टियों से गठबंधन के विकल्प खुले हैं बशर्ते वे सम्माजनक सीटें देने को तैयार हों। उन्होंने पिछड़े सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण का समर्थन किया लेकिन आशंका जताई कि कहीं यह भी जुमला बनकर न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गरीब सवर्णों को आरक्षण देने की मांग प्रसपा (लोहिया) ने अपनी रैली में उठाई थी। हम इसके पक्ष में है लेकिन भाजपा पर भरोसा नहीं है। भाजपा ने चुनाव में जो वादे किए, उनमें एक बी पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि प्रसपा सामाजिक परिवर्तन की लड़ाई लड़ रही है। भाजपा को छोड़कर कांग्रेस समेत अन्य दलों से बातचीत के लिए तैयार हैं। उनके साथ गठबंघन के विकल्प खुले हैं।

'भतीजे ने निकाला तो चाचा के साथ समाजवाद को मजबूत करेंगे'

पूर्व काबीना मंत्री व पांच बार के विधायक शिवकुमार बेरिया प्रगतिशील समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने कहा, मुझे भतीजे (अखिलेश यादव) ने पार्टी से निकाला तो अब चाचा (शिवपाल सिंह यादव) के साथ मिलकर समाजवादी आंदोलन को मजबूत करूंगा।

बेरिया ने छात्र जीवन में ही समाजवादी आंदोलन से जुड़ गए थे। उन्होंने राजनारायण व जनेश्वर मिश्र समेत पुराने सभी नेताओं के साथ काम किया। इमरजेंसी के दौरान वह 18 महीने जेल में भी रहे। बेरिया के साथ ही कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कमलापति त्रिपाठी के नाती हर्षवर्धन पांडेय ने भी प्रसपा में शामिल होने का ऐलान किया।

बेरिया ने कहा कि चापलूसों के कारण सपा में उनका अपमान हुआ। सरकार रहते मंत्री पद से बर्खास्त किया गया और कुछ समय पहले पार्टी से निलंबित कर दिया गया। इसकी वजह आज तक नहीं बताई गई।

उनके साथ साथ अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष सर्वेश कटियार, जिला पंचायत कापुर देहात के सदस्य सुंदर लाल पांडेय व पीएस वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक कटियार, शिक्षक नेता राजेन्द्र त्रिपाठी स्वामी व सपा जिला उपाध्यक्ष रवीन्द्र पालीवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ता प्रसपा में शामिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed