{"_id":"65be18d2751f927bca0a6c99","slug":"shivpal-singh-yadav-speaks-on-giving-tickets-to-muslim-candidates-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सपा नेता शिवपाल यादव बोले, ओवैसी अच्छे कैंडिडेट बताएं, हम राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात कर टिकट दिलवा देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सपा नेता शिवपाल यादव बोले, ओवैसी अच्छे कैंडिडेट बताएं, हम राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात कर टिकट दिलवा देंगे
Sat, 03 Feb 2024 09:29 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 03 Feb 2024 09:29 PM IST
सार
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम अच्छे कैंडिडेट को टिकट देंगे। ओवैसी अच्छा कैंडिडेट बताएं हम सिफारिश कर टिकट दिलवा देंगे।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी राज्यसभा अच्छे प्रत्याशी का नाम बताएं, उसे टिकट देने के लिए वे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात करेंगे। शिवपाल, ओवैसी के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि अल्पसंख्यक सपा के लिए सिर्फ दरी बिछाने का काम करेंगे। शिवपाल ने कहा कि वह ओवैसी का काफी सम्मान करते हैं। कोई उचित नाम हो तो वह सुझा सकते हैं।
विज्ञापन
लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने बजट सत्र में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश के 17 करोड़ मुसलमान गुस्से में हैं। सरकार अपनी नीतियों के आधार पर मुस्लिमों को हाशिए पर धकेल रही है। उन्होंने कहा कि 17 करोड़ नागरिकों के मन में अविश्वास पैदा करना घातक है। ओवैसी ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा के संदर्भ में कहा, ऐसा लगता है कि पीएम मोदी, लोकतांत्रिक देश के प्रधानमंत्री नहीं, पुजारी या सम्राट बन चुके हैं।
विज्ञापन