फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh yadav says I am waiting for responsible position in the party.

मुलायम के बाद शिवपाल का भी दर्द छलका, बोले- डेढ़ साल से इंतजार ही कर रहा हूं

Mon, 27 Aug 2018 08:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Aug 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav says I am waiting for responsible position in the party.
शिवपाल सिंह यादव

सपा के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के बाद उनके छोटे भाई व सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव का भी दर्द छलक आया। रक्षाबंधन पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी में एक जिम्मेदार पद मिलने का इंतजार कर रहा हूं और अब डेढ़ साल हो गए हैं। उन्होंने साफ संकेत दिए कि वो एक बार फिर से सपा में सक्रिय तौर पर काम करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

 
आपको बता दें कि यूपी के विधानसभा चुनाव 2017 के पहले परिवार में हुए झगड़े के बाद शिवपाल अलग-थलग पड़ गए थे। पार्टी की कमान अखिलेश यादव के हाथ में आने के बाद उन्हें कोई पद नहीं दिया गया। हालांकि, समय-समय पर उनके कांग्रेस व भाजपा से नजदीकियां होने की भी खबरें आई लेकिन उन्होंने इन खबरों का खंडन किया। इसके पहले मुलायम सिंह का पूरा कुनबा राज्यसभा चुनाव के पहले लखनऊ में इकट्ठा हुआ था लेकिन राजनीतिक तौर पर अब भी दूरियां कम नहीं हुई हैं।
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव यूपी में महागठबंधन का समर्थन करते रहे हैं। उनका कहना है कि सपा-बसपा मिलकर ही यूपी में भाजपा को टक्कर दे सकते हैं और अब जब चुनाव आ रहे है तो शिवपाल ने सपा में जिम्मेदारी न मिलने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि एक दिन पहले ही सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव का भी दर्द छलका था। लखनऊ में समाजवादी नेता भगवती सिंह के 86वें जन्मदिन समारोह में उन्होंने कहा, आज हमारा कोई सम्मान नहीं करता, लेकिन मेरे मरने के बाद शायद करें। डॉ. राम मनोहर लोहिया के साथ भी ऐसा ही हुआ। डॉ. लोहिया कहा करते थे जिंदा रहते कोई सम्मान नहीं करता है। (यहां पढ़ें मुलायम का पूरा बयान)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed