फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Singh Yadav's PSP dissolved main committee and and all its sub units.

यूपी: शिवपाल यादव की पार्टी का भाजपा में होगा विलय! प्रसपा की मुख्य कमेटी सहित सभी प्रकोष्ठ भंग किए गए

Fri, 15 Apr 2022 02:04 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 15 Apr 2022 02:04 PM IST
सार

शिवपाल सिंह यादव के निर्देश पर प्रसपा महासचिव आदित्य यादव ने शुक्रवार को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी और सभी प्रकोष्ठों को भंग कर दिया है।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav's PSP dissolved main committee and and all its sub units.
शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शिवपाल सिंह यादव की प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी और पार्टी के सभी प्रकोष्ठों को पार्टी के महासचिव आदित्य यादव ने शुक्रवार को भंग कर दिया। शिवपाल के निर्देश पर लिए गए इस फैसले ने सियासी हवा को तेज कर दिया है। पार्टी के अंदर खाने इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि कार्यकारिणी का पुनर्गठन होगा या फिर भाजपा में विलय। फिलहाल इस संबंध में पार्टी के आदित्य यादव का कहना है कि अभी कार्यकारिणी भंग कर दी गई है। जल्द ही बैठक बुलाकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव सपा से जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। पिछले कुछ दिनों से उनकी भाजपा से नजदीकियां बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपाल जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा में अभी जगह नहीं है।
विज्ञापन


शिवपाल यादव ने गुरुवार को ही डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में देश में समान नागरिक संहिता की मांग कर भाजपा से नजदीकी को और हवा दे दी। हालांकि उन्होंने इसकी व्याख्या डॉ. आंबेडकर के विचारों से जोड़कर की है, लेकिन इसे सियासी नजरिए से देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने समाजवाद की खुली पैरवी की थी। उन्होंने संविधान सभा में समान नागरिक संहिता की वकालत की थी, जिसे लोहिया ने 1967 के आम चुनाव में मुद्दा भी बनाया था। अब सबकी मनोभावनाओं के अनुरूप समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार कर उसे लागू करने का सही समय है। इसको लेकर जो भ्रांतियां फैलाई गई हैं, उसे दूर किया जाना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed