{"_id":"5c39de3dbdec22734c6bf829","slug":"shivpal-singh-yadav-replied-back-to-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल यादव का मायावती पर तगड़ा पलटवार, अखिलेश यादव को भी दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल यादव का मायावती पर तगड़ा पलटवार, अखिलेश यादव को भी दी नसीहत
Sat, 12 Jan 2019 06:01 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 12 Jan 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर तगड़ा पलटवार किया है और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को नसीहत भी दी है।
विज्ञापन
शिवपाल ने कहा कि ये सभी जानते हैं कि भाजपा के साथ गठबंधन कर कौन सरकार बना चुका है। पैसे के लिए कौन टिकट बेचता है। जबकि मैं पिछले चार दशकों से भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति के खिलाफ संघर्ष कर रहा हूं।
विज्ञापन
दरअसल, मायावती ने आरोप लगाए थे कि सपा को कमजोर करने के लिए भाजपा शिवपाल यादव की मदद कर रही है। इसके लिए भाजपा ने पानी की तरह पैसा बहाया है।
शिवपाल ने अखिलेश यादव को भी नसीहत देते हुए कहा कि मायावती पहले भी दलित, पिछड़ों व अल्पसंख्यकों का वोट लेकर भाजपा से गठबंधन कर चुकी हैं। यहां तक कि भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए राजस्थान, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में गठबंधन भी नहीं किया। अखिलेश को समझना चाहिए कि कहीं इतिहास फिर से खुद को न दोहराए और मायावती भाजपा के साथ गठबंधन कर लें।
विज्ञापन