फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh yadav press conference in lucknow.

शिवपाल यादव ने महागठबंधन में शामिल होने की इच्छा जताई, पर रखी बेहद कड़ी शर्त

Tue, 20 Nov 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Nov 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav press conference in lucknow.
शिवपाल यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के संयोजक शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हम महागठबंधन में शामिल होने के लिए तैयार हैं, बशर्ते चुनाव में 50 फीसदी सीटें हमारी पार्टी को दी जाएं। उन्होंने सवाल भी दागा कि क्या अभी तक महागठबंधन न हो पाने के पीछे की वजह सीबीआई है। साथ ही 9 दिसंबर को प्रसपा, बहुजन मुक्ति पार्टी और बहुजन क्रांति मोर्चा के साथ मिलकर रमाबाई मैदान में बड़ी रैली करने का एलान भी किया।

विज्ञापन


शिवपाल ने नौ दिसंबर की रैली के बारे में जानकारी देने के लिए मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। उनसे अमर उजाला ने पूछा, आपकी पार्टी को भाजपा की ‘बी’ पार्टी बताया जा रहा है। इस पर शिवपाल ने बड़ी सहजता से कहा, वह केंद्र और प्रदेश से भाजपा को उखाड़ फेंकना चाहते हैं।
विज्ञापन


महागठबंधन में शामिल होने के लिए भी तैयार हैं, बशर्ते उन्हें लोकसभा चुनाव में यूपी में 50 फीसदी सीटें दी जाएं। अगर इससे कम सीटें मिलीं तो महागठबंधन में शामिल नहीं होंगे? शिवपाल का जवाब था- ऐसा नहीं है। कम से कम महागठबंधन बनाने की सोच रहे नेता उनसे बातचीत तो शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक अन्य सवाल के जवाब में शिवपाल ने कहा, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भैया के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के बाबत उनकी कोई बात नहीं हुई है। प्रसपा, बहुजन मुक्त मोर्चा और बहुजन क्रांति मोर्चा साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। कहा कि किसानों को उपज का वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है।


अल्पसंख्यक नौजवानों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। 9 दिसंबर की रैली का उद्देश्य सामने रखते हुए कहा, संविधान बचाओ-ईवीएम हटाओ, हमारा नारा है। इस अवसर पर बहुजन मुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बंशीलाल यादव, बहुजन क्रांति मोर्चा के संयोजक वामन मेश्राम और प्रसपा की महासचिव सैयद सादाब फातिमा भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed