फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh yadav can become the general secretary of samajwadi party.

खत्म होगा परिवार का झगड़ा, शिवपाल सिंह यादव बनाए जा सकते हैं सपा के राष्ट्रीय महासचिव

Wed, 09 May 2018 09:27 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 09 May 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh yadav can become the general secretary of samajwadi party.
अखिलेश यादव व शिवपाल यादव। - फोटो : amar ujala

सपा ने राजनीतिक दलों के साथ ही नहीं, घर को सहेजने की भी कोशिशें तेज कर दी हैं। परिवार की रार जल्द खत्म करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष रह चुके शिवपाल सिंह यादव को सपा के राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी मिलना करीब-करीब तय हो चुका है।

विज्ञापन


इसके लिए वे अखिलेश यादव की जगह पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग छोड़ेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पूरे परिवार को एकजुट करने के लिए इस फॉर्मूले पर सहमति बन चुकी है। बस इसकी औपचारिक घोषणा बाकी है।
विज्ञापन

 
पार्टी सूत्रों के अनुसार हाल ही में परिवार के कुछ नजदीकी नेताओं की मध्यस्थता से अखिलेश, शिवपाल और मुलायम के बीच लंबी बातचीत हुई। बताते हैं कि फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा उप चुनाव में अखिलेश की रणनीति सफल होने के बाद शिवपाल के तेवर ढीले पड़े हैं, तो अखिलेश भी समझ चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में बेहतर परिणाम के लिए परिवार की एकता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे समझौते के बारे में सपा का कोई नेता आधिकारिक बयान देने के लिए तैयार नहीं है। शिवपाल से भी उनके फोन नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बताया गया कि उन्होंने अपने सहयोगियों को मीडिया से बात न करवाने की हिदायत दे रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed