{"_id":"5b2be1544292d4bbcc0c78d21ec7252c","slug":"shivpal-singh-yadav-attacked-on-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेईमानों को ही बेईमानी का डर: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेईमानों को ही बेईमानी का डर: शिवपाल
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Mar 2014 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता व वरिष्ठ मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि बेईमानों को ही बेईमानी का डर सबसे ज्यादा सताता रहता है।
विज्ञापन
यादव ने बसपा का नाम तो नहीं लिया लेकिन कहा कि समाजवादी पार्टी बेईमानों को हराकर सत्ता में आई थी। इसलिए सपा की सरकार बेईमानी को बढ़ावा दे ही नहीं सकती।
जो लोग यह कह रहे हैं, उन्हें अपना अतीत याद आ रहा है जब उन्होंने चुनाव जीतने के लिए सत्ता का दुरुपयोग करके कितनी बेईमानी करने की कोशिश की थी।
यादव शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। शिवपाल से पूछा गया था कि बसपा ने चुनाव आयोग से चुनाव में उत्तर प्रदेश में बेईमानी की आशंका जताई है।
विज्ञापन