फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal Singh Yadav aids will get place in Samajwadi Party state executive

UP: सपा में शिवपाल यादव का बढ़ेगा और कद!, होमवर्क पूरा, राज्य कार्यकारिणी में सहयोगियों को मिलेगी जगह

Mon, 10 Jul 2023 08:01 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 10 Jul 2023 08:01 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी की राज्य कार्यकारिणी में शिवपाल सिंह यादव के सहयोगियों को जगह मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सपा और रालोद की विचारधारा एक है, मिलकर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav aids will get place in Samajwadi Party state executive
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में शिवपाल सिंह यादव के सभी प्रमुख सहयोगियों को एडजस्ट किया जाएगा। सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यह जानकारी देते हुए कहा कि शीघ्र ही कमेठी गठन का काम पूरा हो जाएगा। इसके लिए होमवर्क कर लिया गया है। 
विज्ञापन


रालोद के अलग राह पकड़ने की चर्चाओं को अफवाह बताया। कहा कि रालोद और सपा, चौधरी चरण सिंह के विचारों पर चल रहे हैं। भाजपा के अन्याय के खिलाफ मिलकर आगे भी लड़ते रहेंगे। नरेश उत्तम ने कहा कि आज हमारे सामने सबसे बड़ी चुनौती यह है कि भाजपा मतदाता सूची में कोई खेल नहीं कर सके। 
विज्ञापन


पिछले चुनाव में सपा समर्थक मतदाताओं के बड़े पैमाने पर नाम सूची से हटा दिए गए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इशारे पर आज भी मतदाता सूची से नाम हटाने में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाम हटाने से पहले कोई भी सार्वजनिक नोटिस चस्पा नहीं किया जा रहा है। सपा ने फैसला किया है कि जहां भी गड़बड़ियां मिलेंगी, उसके खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे। उत्तम ने कहा कि हम बूथ पर अपना संगठन मजबूत कर रहे हैं। 
 

भाजपा सरकार पारदर्शिता के साथ चुनाव कराकर सपा से नहीं जीत सकती है, इसलिए बड़े पैमाने पर मतदाता सूची में गड़बड़ियां करवाती है। गड़बड़ियां करने वाले कर्मचारियों के नाम और सुबूत के साथ चुनाव आयोग में शिकायत करने की योजना बनाई है।

गठबंधन के सवाल पर कहा कि सपा यूपी में अकेले दम पर चुनाव जीतने में सक्षम है। गठबंधन को लेकर जो भी राष्ट्रीय नेतृत्व का फैसला होगा, उसे प्रदेश में पूरी शिद्दत के साथ लागू किया जाएगा।

भाजपा राज में कोई भी सुरक्षित नहीं: अखिलेश
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राज में किसी की भी जिंदगी सुरक्षित नहीं है। अपराधी कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे है। मुख्यमंत्री कहते हैं कि अपराधी या तो जेल में हैं या राज्य के बाहर भाग गए हैं। फिर आखिर इन वारदातों को कौन अंजाम दे रहा है।

 

अखिलेश ने जारी बयान में कहा कि राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में बिजली उपकेंद्र पर दिनदहाड़े तमंचा लगाकर लूट हो गई। मेरठ में गोरक्षक पुलिस सुरक्षा मांगता रहा और शूटरों ने गोलियों से उसे छलनी कर दिया। सोनभद्र में एक दलित युवक को चप्पल चाटने पर मजबूर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed