फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh verbal attack on mayawati

बाबा साहब होते तो मायावती उन्हें भी निकाल फेंकतीं : शिवपाल

Wed, 20 Jan 2016 11:14 AM IST
Updated Wed, 20 Jan 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh verbal attack on mayawati

समाजवादी पार्टी के प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती पर पलटवार करते हुए कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जीवित होते तो मायावती उन्हें भी बसपा से निकालकर बाहर फेंक देतीं।

विज्ञापन


यादव लखनऊ में 7 कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर 92 वर्षीय वरिष्ठ समाजवादी व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामकिशन शर्मा को सम्मानित कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मायावती ने बाबा साहब के मिशन को कमजोर करते हुए उनके अनुयाइयों को छला है। कुछ दिन पहले मायावती ने आरोप लगाया था कि लोहिया होते तो वह जन्मदिन पर इतना पैसा खर्च करने वाले मुलायम सिंह को समाजवाद से निकाल देते।

विज्ञापन
विज्ञापन

मायावती ने दलितों के‌ लिए कुछ नहीं किया

shivpal singh verbal attack on mayawati

यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पंडित रामकिशन जैसे प्रतिबद्ध समाजवादियों के साथ डॉ. राममनोहर लोहिया की विभिन्न अवधारणाओं को आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि 1954 में लोहिया के आवाहन पर नेता जी ने नहरों के पानी पर लगने वाले कर को घटाने के लिए गिरफ्तारी दी थी, इसीलिए अब जब सपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी तो उसने नहरों से सिंचाई को बिल्कुल मुफ्त कर दिया।
 
कार्यक्रम को समाजवादी चिंतक व इंटरनेशनल सोशलिस्ट काउंसिल के सचिव दीपक मिश्र, पूर्व विधायक हुकुम चन्द तिवारी ने भी संबोधित किया। शिवपाल ने कहा कि मायावती ने मुख्यमंत्री रहते हुए बाबा साहब के एक भी सोच को मूर्तरूप नहीं दिया।

उल्टे उन्होंने डॉ. अंबेडकर और बसपा के संस्थापक कांशीराम के कई करीबियों व दलित मूवमेंट के नेताओं को बसपा से बाहर निकाल फेंका। मायावती ने दलितों के लिए कुछ नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed