फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh statement over gangrape

मुलायम के बाद शिवपाल का भी शर्मनाक बयान!

Sun, 20 Jul 2014 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 20 Jul 2014 09:53 AM IST
विज्ञापन
shivpal singh statement over gangrape

सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह द्वारा मोहनलालगंज के गैंगरेप पर दिया गया बयान अभी चर्चा में ही है कि उनके भाई व प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने भी शर्मनाक बयान दे दिया है।

विज्ञापन


शिवपाल सिंह ने प्रदेश में लचर कानून-व्यवस्था की बात सिरे से खारिज करते हुए कहा कि ‘प्रदेश की आबादी ज्यादा है और इस वजह से यहां का क्राइम ग्राफ बढ़ा नजर आता है।’
विज्ञापन


वह शनिवार को काकादेव डबलपुलिया में एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में आए हुए थे।

शिवपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध पर लगातार नियंत्रण कर रही है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

पहले भी घिर गए थे मुलायम

shivpal singh statement over gangrape

शिवपाल की तरह मुलायम ने भी राज्य सरकार का बचाव करते हुए कहा था कि राज्य की आबादी के हिसाब से अपराध कम हैं।

मुलायम सिंह यादव से जब लखनऊ के मोहनलालगंज में एक महिला से बलात्कार और हत्या के बारे में सवाल पूछा गया तो बेतुका तर्क देते हुए सपा सुप्रीमो ने कहा, ‘प्रदेश की आबादी बहुत ज्यादा है।

यहां 21 करोड़ की आबादी है। यदि देश भर में सबसे कम रेप कहीं होते हैं तो वह उत्तर प्रदेश है। राज्य में हर अपराध को रोका नहीं जा सकता।’

बहरहाल इस बयान से मुलायम सिंह फिर से विवादों में घिर गए हैं। इससे पहले भी लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान रेप के मामले में सपा सुप्रीमो तब विवादों में घिर गए थे जब उन्होंने कहा था कि ‘लड़के तो लड़के होते हैं, गलती हो जाती है।’

केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार

shivpal singh statement over gangrape

शहर में बिजली संकट पर शिवपाल ने गेंद केन्द्र सरकार के पाले में डालने की कोशिश की। पहले तो केन्द्र सरकार से पर्याप्त कोयला न मिलने की बात कही।

फिर बोले कि केन्द्र सरकार तो अच्छे दिन लाने की बात कह रही थी, मगर नहीं ला पाई। पत्रकारों ने पूछा कि यूपी सरकार बिजली को लेकर शहरवासियों के लिए अच्छे दिन कब लाएगी।

इस पर शिवपाल सिंह ने तपाक से जवाब दिया- सरकार इस दिशा में तेजी से अपनी कोशिश कर रही है। उम्मीद है जल्द ही अच्छे दिन आ जाएंगे।

कार्यक्रम में सपा शहर अध्यक्ष ओमप्रकाश मिश्रा, विधायक इरफान सोलंकी, सतीश निगम, ग्रामीण अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव, चंद्रेश सिंह समेत तमाम सपा कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed