फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal singh meet with cm yogi adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की शिवपाल सिंह ने मुलाकात, कहा बढ़ गया जिले में भ्रष्टाचार

Thu, 09 Aug 2018 09:09 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 09 Aug 2018 09:09 PM IST
विज्ञापन
shivpal singh meet with cm yogi adityanath
शिवपाल यादव

सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर जसवंतनगर और इटावा में भ्रष्टाचार की शिकायत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में थानों व तहसीलों में कम से कम 10 गुना भ्रष्टाचार बढ़ गया है।

विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव बृहस्पतिवार शाम मुख्यमंत्री से मिलने उनके एनेक्सी स्थित कार्यालय गए। मुलाकात के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों से कहा कि वह अपने क्षेत्र जसवंतनगर और इटावा में भ्रष्टाचार की शिकायतों को लेकर मुख्यमंत्री से मिले हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर सबसे पहला वादा भ्रष्टाचार खत्म करने का किया गया था।
विज्ञापन


उन्होंने अपने क्षेत्र और प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से मिली जानकारी के आधार पर दावा किया कि कोई थाना और तहसील नहीं, जहां भ्रष्टाचार कम से कम 10 गुना न बढ़ा हो। थानों में लुट-पिटकर जाने वाले लोगों की रिपोर्ट भी बिना पैसे लिए नहीं दर्ज की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि कोई एफआईआर अज्ञात में दर्ज हो जाए तो पुलिस आसपास के दो सौ-पांच सौ लोगों को ठग लेती है। उनके क्षेत्र और इटावा में कोई थाना नहीं है, जिसमें लूट न हो रही हो। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। कहा है कि भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच कराएंगे।

छह-छह महीने तक दाखिल खारिज नहीं

शिवपाल ने कहा कि उनके राजस्व मंत्री रहते प्रदेश में राजस्व संहिता लागू की गई थी। इससे किसानों को सीधे लाभ मिलना चाहिए था। यदि कोई रजिस्ट्री हो जाए तो अपने आप दाखिल-खारिज हो जना चाहिए। लेकिन, तीन-तीन और छह-छह महीने तक दाखिल खारिज नही किए जाते। बिना पैसा दिए किसी टेबिल पर काम नहीं होता। सरकार को वादे के मुताबिक भ्रष्टाचार पर रोक लगानी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed