{"_id":"61869e8d46496cff8f3a3154c1fc6afb","slug":"shivpal-says-before-election-roads-are-shining","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल बोले, चुनाव तक सड़कें होंगी चमाचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल बोले, चुनाव तक सड़कें होंगी चमाचम
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 23 Mar 2014 09:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा प्रवक्ता व लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा है कि चुनाव तक प्रदेश की सड़कें ठीक करा दी जाएंगी। कहीं धन या अन्य कोई दिक्कत आएगी तो वह चुनाव आयोग से अनुमति ले लेंगे।
विज्ञापन
कहा कि सपा ने सरकार में आने के साथ ही सड़कों की मरम्मत, नवीनीकरण व विस्तार के काम को प्राथमिकता पर लिया था। पर, बसपा ने पांच साल की सरकार में जिस तरह सड़कों की उपेक्षा की, उससे स्थिति ज्यादा बिगड़ गई।
विज्ञापन
यादव से सवाल पूछा गया था कि अधिकारियों ने चुनाव आयोग से प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों के चलते चुनाव तैयारियों में दिक्कत आने की शिकायत की है।
यादव ने कहा कि जिस दिन से सपा सत्ता में आई है, उसी दिन से सड़कों का निर्माण सरकार की प्राथमिकता रहा है। संतकबीरनगर में गड़बड़ियों के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि जांच करा लेंगे।
विज्ञापन
वह शनिवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यादव ने अपने कार्यकाल में सड़कों की मरम्मत, निर्माण और उनके विस्तार को लेकर कराए गए कार्यों का ब्योरा भी बताया।
कहा कि लोक निर्माण विभाग द्वारा 10,356 किमी. राज्य मार्ग, 1269 किमी. प्रमुख जिला मार्गों, 1066 किमी. अन्य जिला मार्गों, 14828 किमी ग्रामीण मार्गों कुल 27,519 किमी. मार्गों का नवीनीकरण कराया जा चुका है।
102 राज्य मार्गों के चौड़ीकरण का काम चल रहा है। डॉ. राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के अंतर्गत 486 कार्य पूर्ण कराए जा चुके हैं।
उन्होंने बताया कि सपा सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल में 196 बड़े-छोटे पुल व 23 उपरिगामी सेतुओं को निर्माण कराया जा चुका है।
इसके अलावा आगरा, सहारनपुर, बरेली, जालौन, हापुड़, झांसी, मेरठ, गोरखपुर, बांदा, लखनऊ, रामपुर, अलीगढ़ एवं वाराणसी को जोड़ने के लिए चार लेन मार्गों का निर्माण शुरू कराया जा चुका है।