फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal said- Rajbhar and Nishad are mild people, do not trust them, Arun Rajbhar said...

जुबानी जंग : शिवपाल ने कहा- ओमप्रकाश और निषाद हल्के लोग, इनका भरोसा नहीं, अरुण राजभर ने किया पलटवार...

Wed, 05 Jul 2023 12:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 05 Jul 2023 12:18 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही गठबंधन को लेकर सियासी दलों के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। खासकर सपा और सुभासपा के बीच एक दूसरे के खिलाफ तल्ख बयानबाजी से सियासी माहौल गरमा गया है। ताजा मामला सुभासपा के भाजपा के साथ जाने को लेकर चल रही अटकलों को लेकर है।

विज्ञापन
Shivpal said- Rajbhar and Nishad are mild people, do not trust them, Arun Rajbhar said...
शिवपाल सिंह यादव और ओम प्रकाश राजभर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनीतिक उलटफेर के दौर में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव ने सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और निषाद पार्टी अध्यक्ष संजय निषाद पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ये दोनों नेता हल्के लोग हैं। इनकी बात का कोई भरोसा नहीं है। राजभर के भाजपा में जाने की अटकलों के बीच शिवपाल सिंह ने दोनों नेताओं पर निशाना साधा। शिवपाल ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर और संजय निषाद चुनाव आते ही दुकान चलाने लगते हैं। हम ऐसे लोगों से मिलते भी नहीं हैं। उन्होंने बसपा पर निशाना साधा। कहा, कि बसपा भाजपा की बी टीम है। मायावती को भाजपा से डर लगता है। समाजवादियों का इतिहास रहा है कि हम डरते नहीं हैं।

विज्ञापन


क्या बसपा को तोड़ेंगे? पत्रकारों के इस सवाल पर शिवपाल ने कहा कि एक बार तो तोड़ ही चुके हैं। समय आने पर देखा जाएगा। महाराष्ट्र की राजनीति पर सपा नेता बोले कि शरद पवार बिल्कुल नेताजी (मुलायम सिंह) जैसी राजनीति करते हैं। महाराष्ट्र में उनकी जल्द वापसी होगी। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2024 की रणनीति अखिलेश के साथ मिलकर बनाएंगे और भाजपा को उत्तर प्रदेश में हराने का काम करेंगे।

विज्ञापन


सपा में खुद नहीं हैं शिवपाल की कोई हैसियत : अरुण राजभर
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही गठबंधन को लेकर सियासी दलों के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। खासकर सपा और सुभासपा के बीच एक दूसरे के खिलाफ तल्ख बयानबाजी से सियासी माहौल गरमा गया है। ताजा मामला सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के भाजपा के साथ जाने को लेकर चल रही अटकलों को लेकर है। इस पर दोनों दलों के नेताओं ने एक दूसरे पर तीखा हमला किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा महासचिव शिवपाल के बयान पर पलटवार करते हुए सुभसपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने ट्विटर के जरिए कहा कि चाचा शिवपाल की खुद ही सपा में कोई हैसियत नहीं रह गई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि शिवपाल इतने ताकतवर थे कि अपनी एक पार्टी तो बनाई, लेकिन उसे चला नहीं पाए। बाद में जिस जिस भतीजे ने जलील और अपमानित करते हुए धक्का मारकर भगाया था, फिर भी सपा के साथ चले गए। अरुण ने कहा कि जिस उम्मीद और लालच में चाचा सपा में गए थे, वह उन्हें हासिल नहीं हुआ। भतीजे ने उन्हें उनकी हैसियत बताने के लिए चाचा की पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के किसी भी पदाधिकारी को सपा में सम्मान नहीं दिया। सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को हल्का बताने वाले शिवपाल को खुद समझना चाहिए कि सपा में वह खुद हल्के हो चुके हैं, जबकि ओपी राजभर की अपनी खुद का वजूद और हैसियत है ।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ ही गठबंधन को लेकर सियासी दलों के बीच जुबानी जंग भी तेज होती जा रही है। खासकर सपा और सुभासपा के बीच एक दूसरे के खिलाफ तल्ख बयानबाजी से सियासी माहौल गरमा गया है। ताजा मामला सुभासपा के भाजपा के साथ जाने को लेकर चल रही अटकलों को लेकर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed