फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal instruct for roads construction

शिवपाल का वादा, होगी विकास की हर संभव कोशिश

Fri, 22 Aug 2014 10:17 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 22 Aug 2014 10:17 AM IST
विज्ञापन
Shivpal instruct for roads construction

लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण समय से पूरा करने के निर्देश दिए हैं। समय से काम पूरा न करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


मंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यदि किसी ने लापरवाही दिखायी तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

मंत्री गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के सभा कक्ष में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय नई दिल्ली, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण नई दिल्ली से आये अधिकारियों, प्रमुख सचिव राजस्व, प्रमुख सचिव वन सहित विभिन्न अधिकारियों के साथ समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन

टोल टैक्स पर कानून-व्यवस्‍था कायम रखने के निर्देश

Shivpal instruct for roads construction

शिवपाल ने जिलाधिकारियों एवं निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित करके निर्माण कार्यो को शीघ्र प्रारम्भ करने के निर्देश दिये।

राष्ट्रीय राजमार्गो पर टोलटैक्स पर कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए निरन्तर प्रयास करते रहें।

शिवपाल ने बताया कि भारत सरकार (मोदी सरकार) ने राजमार्गों की दशा को सुधारने के लिए हर प्रकार की मदद देने का आश्वासन दिया है।

10 सालो से खराब सड़कों की हालात सुधारने के प्रयास लगातार चल रहे हैं।

ठेकेदारों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर

Shivpal instruct for roads construction

प्रमुख सचिव लोक निर्माण डॉ रजनीश दुबे ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस बार निर्धारित किये गये समय के अंदर काम पूरे नहीं हुए तो सम्बन्धित कार्यदायी ठेकेदार फर्मों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी।

शिवपाल यादव ने सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से राष्ट्रीय मार्गों के रख-रखाव के लिए धनावंटन बढ़ाये जाने के लिए विशेष बल दिया।

राजमार्गों के रख-रखाव के लिए वर्तमान वित्तीय वर्ष में अब तक मात्र 13.68 करोड़ की धनराशि मिली है। यह राजमार्गों की 3600 किलोमीटर लम्बाई के लिए बहुत कम है। इसके लिए कम से कम 90 करोड़ मिलने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed