फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shivpal discuss flood problem with officers

सीएम कर रहे कार्रवाई तो शिवपाल ने दी धमकी

Thu, 12 Jun 2014 01:01 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 12 Jun 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
shivpal discuss flood problem with officers

कानून व्यवस्था को लेकर जहां मुख्यमंत्री कार्रवाई कर रहे हैं, वहीं शिवपाल ने भी अफसरों के पेंच कसे।

विज्ञापन


प्रदेश में हर साल आने वाली बाढ़ पर प्रदेश के सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने अफसरों को आगाह करते हुए कहा कि ने अधिकारियों को सचेत करते हुए कहा कि इस बार कोई भी बांध टूटना नहीं चाहिए।

अगर बरसात में बांध टूटा तो दोषी अधिकारियों को दंडित किया जाएगा। उन्होंने बरसात से पहले सभी काम निपटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गुणवत्ता का खास ख्याल रखा जाए।

विज्ञापन

32 जिलों के डीएम को बुलाया

shivpal discuss flood problem with officers

शिवपाल यादव बुधवार को योजना भवन में बाढ़ से निपटने के इंतजामों की समीक्षा कर रहे थे। इसमें बाढ़ के लिए संवेदनशील 32 जिलों के डीएम बुलाए गए थे।

शिवपाल ने कहा कि सभी जिलाधिकारी बाढ़ की समस्या से निपटने की तैयारियां पूरी कर लें। संवेदनशील व अति संवेदनशील तथा ऐसे जिले जिनमें बाढ़ आने की आशंका है उन्हें यथाशीघ्र चिह्नित कर लें।

सभी जिलाधिकारी इंजीनियरों के साथ मौके पर जाकर योजना बनाएं।

मिला 468 करोड़ रूपये का फंड

shivpal discuss flood problem with officers

सिंचाई मंत्री ने कहा कि बाढ़ की विभीषिका से निपटने के लिए सरकार ने 468 करोड़ रुपये का फंड दे दिया है। पैसे की कोई समस्या नहीं है।

नदियों से सिल्ट निकालकर भी बाढ़ पर नियंत्रण किया जा सकता है। मोटर बोट्स, खाद्य सामग्री व शेल्टर के इंतजाम के साथ बाढ़ चौकियों की स्थापना अभी से करने के लिए कहा है।

सिंचाई मंत्री ने कहा कि डीएम अपने जिलों में तालाबों से अवैध कब्जे हटाने का अभियान चलाएं। तालाबों में पानी भरवाने के भी निर्देश दिए हैं।

इससे वाटर रिचार्जिंग की समस्या दूर होगी तथा पशुओं को पानी भी आसानी से उपलब्ध हो जाएगा। इस मौके पर मुख्य सचिव आलोक रंजन, प्रमुख सचिव सिंचाई व गृह दीपक सिंघल, डीजीपी एएल बनर्जी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed