फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivpal celebrates 64th Birthday but Mulayam Singh Yadav does not arrive

शिवपाल ने मनाया 64वां जन्मदिन, नहीं पहुंचे मुलायम

Mon, 11 Feb 2019 12:59 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: राजेश सैनी Updated Mon, 11 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
Shivpal celebrates 64th Birthday but Mulayam Singh Yadav does not arrive
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को अपना 64 वां जन्मदिन कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में शिवपाल ने 64 किलों का केक काटा।

विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने 64 कबूतरों को उड़ाए। इस मौके पर सपा संरक्षक मुलायम सिंह के भी पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन वह नहीं पहुंचे। हालांकि शिवपाल ने कहा कि नेता जी का आर्शिवाद तो हमेशा से उनको मिलता रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। पार्टी मुख्यालय के अलावा प्रदेश के जिलों में भी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसपा प्रमुख का जन्मदिन मनाया गया।
विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के मौके पर शिवपाल ने कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए उन्हें आगामी लोस चुनाव के लिए मजबूती से तैयारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि देश की जनता का परिवर्तन चाहती है, इसलिए हम सभी लोगों के एक साथ मिलकर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक खाने-खिलाने के बाद शिवपाल ने माल एवेन्यू स्थित दादा मियां के दरगाह पर जाकर चादर चढ़ाई और गरीबों को कंबल बांटा व लंगर खिलाया। इसी कड़ी में हजरतगंज जीपीओ में मंडल प्रभारी व प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र सिंह द्वारा भी शिवपाल की मौजूदगी में केक काटा गया। 

उधर सभी जिलों में भी कार्यकर्ताओं द्वारा शिवपाल के दीर्घायु होने की कामना करते हुए केक काटा गया। जिलों में मंदिरों में जाकर भंडारा किया गया और गरीबों को कंबल बांटा गया। प्रसपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।


इस मौके पर पूर्व सांसद भगवती सिंह,  प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी, पूर्व मंत्री शारदा प्रताप शुक्ला,  प्रदेश महासचिव सुधीर सिंह, उपाध्यक्ष फरहत हसन, मुख्य प्रवक्ता सीपी राय समेत सभी पदाधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed