फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपाइयों के बवाल से शिवपाल के घर डिंपल-अखिलेश के लंच तक, देखें एक क्लिक में

Sun, 18 Sep 2016 10:55 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 18 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
shivpal and akhilesh supporters  face to face
मुलायम ‌सिंह यादव - फोटो : amar ujala
सपा मुख‌िया मुलायम स‌िंह यादव ने अख‌िलेश को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने अख‌िलेश को पार्ल‌ियामेंट्री बोर्ड का चेयरमैन बना द‌िया है। इससे पहले अख‌िलेश को प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे समर्थकों को मुलायम स‌िंह ने फटकार लगाई थी, उनका कहना है ‌क‌ि अख‌िलेश ने श‌िवपाल के ‌व‌िभाग क्यों ल‌िए? अपने मन से काम नहीं होगा, पार्टी में लोकतंत्र है। वहीं कुछ देर पहले समर्थकों के बवाल के बीच सीएम अख‌िलेश यादव ने घोषणा की थी क‌ि समर्थक नेताजी को परेशान न करें, श‌िवपाल यादव ही प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे। बता दें क‌ि यादव पर‌िवार में सुलह के बाद अब श‌िवपाल अख‌िलेश के समर्थक आमने-सामने आ गए। शन‌िवार सुबह से सपा कार्यालय के बाहर एक ओर ‘अ‌ख‌िलेश भइया ज‌िंदाबाद’ के नारे लगे वहीं दूसरे ओर श‌िवपाल के समर्थकों ने भी नारेबाजी की। इसी बीच अख‌िलेश यादव के समर्थकों ने श‌िवपाल के नेतृत्व में काम करने से इंकार कर‌ द‌िया। इसी बीच श‌िवपाल और अख‌िलेश के समर्थकों को बीच मारपीट की नौबत आ गई। मुलायम स‌िंह से म‌िलने जा रहे श‌िवपाल यादव को युवा कार्यकर्ताओं ने घेरने की कोश‌िश की। इस बीच सुरक्षाकर्म‌ियों से समर्थकों की जमकर धक्का-मुक्की हुई और श‌िवपाल को वहां से न‌िकाला गया। कुछ समर्थक मुलायम स‌िंह का घर घेरने पहुंच गए ज‌िन्हें सुरक्षाक‌र्म‌ियों ने रोका तो उनके बीच तीखी झड़प हुई। इसी बीच मुलायम स‌िंह ने मुख्यमंत्री को फोन करके समर्थकों के बवाल की जानकारी दी। सीएम ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने आवास पर म‌िलने बुलाया और श‌िवपाल यादव के अध्यक्ष पद पर रहने की घोषणा कर दी। सीएम अख‌िलेश यादव पत्नी ड‌िंपल के साथ श‌िवपाल यादव के घर लंच पर पहुंचे। 

 

shivpal and akhilesh supporters  face to face
प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
नारेबाजी और उपद्रव से नाराज मुलायम स‌िंह ने सीएम को फोन क‌िया और उन्हें बवाल रुकवाने को कहा। सीएम ने सभी कार्यकर्ताओं को सीएम आवास बुलाया है। बता दें क‌ि सपा के चारों युवा संगठनों ने ये संदेश मुलायम स‌िंह तक भेजा है। ये फैसला समाजवादी पार्टी के फ्रंटल अध्यक्षों ने ल‌िया है।
shivpal and akhilesh supporters  face to face
समर्थकों का प्रदर्शन - फोटो : amar ujala
युवाजन सभा, लोहियावाहिनी, मुलायम ब्रिगेड और छात्रसभा के नेता अख‌िलेश के समर्थक हैं। अ‌ख‌िलेश के समर्थक ड‌िंपल और अख‌िलेश के पोस्टर लेकर उन्हें दोबारा अध्यक्ष पक्ष देने और उनके सम्मान की वापसी की मांग कर रहे हैंं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
shivpal and akhilesh supporters  face to face
प्रदर्शन करते कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
समर्थकों का कहना है, नेताजी ने सबका सम्मान वापस द‌िलवाया तो उन्हें अख‌िलेश यादव का सम्मान भी वापस ‌द‌िलवाना चाह‌िए।
विज्ञापन
shivpal and akhilesh supporters  face to face
कार्यकर्ता - फोटो : amar ujala
बता दें क‌ि पार्टी और सरकार के बीच घमासान रोकने के ल‌िए शुक्रवार को मुलायम स‌िंह ने ‌श‌िवपाल यादव के सभी व‌िभाग वापस करने की घोषणा की थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed