फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shivangi and Harsh became centre topper in CA

सीए के पुराने कोर्स में शिवांगी तो नए में हर्ष बने लखनऊ सेंटर टॉपर, फाइनल में 30 होनहारों को मिली सफलता

Tue, 02 Feb 2021 12:56 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Shivangi and Harsh became centre topper  in CA
शिवांगी - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सोमवार को सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया। इसमें पुराने कोर्स का परिणाम 5.84 फीसदी तो नए कोर्स का 14.47 फीसदी रहा। पुराने कोर्स में तमिलनाडु के सलेम के रहने वाले एस्साकिराज ए ने 69.13 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है। वहीं चेन्नई की श्रीप्रिया 62.63 प्रतिशत के साथ दूसरे और जयपुर के मयंक सिंह 61.13 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहे। नए कोर्स में मुंबई की कोमल किशोर जैन ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर बाजी मारी, सूरत के मुदित अग्रवाल 73.63 फीसदी अंकों के साथ दूसरे और मुंबई की राजवी भाद्रेश नाथवनी 73.38 फीसदी अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

लखनऊ सेंटर की बात करें तो यहां कुल 7.33 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। कुल 30 होनहारों परीक्षा में सफलता हासिल की। इसमें पुराने कोर्स के अंतर्गत शिवांगी कशोधन 55.10 प्रतिशत अंक के साथ सेंटर टॉपर रहीं। वहीं नए कोर्स में हर्ष मेहरोत्रा ने 60.75 प्रतिशत अंक के साथ बाजी मारी। आईसीएआई लखनऊ चैप्टर के अध्यक्ष सीए राहुल वर्मा ने बताया कि कोरोना की वजह से सीए इंस्टीट्यूट ने दो चारणों में परीक्षा कराई। सोमवार को जारी परिणाम नवंबर-दिसंबर में कराई गई परीक्षा के हैं। इनमें लखनऊ सेंटर से 409 अभ्यर्थियों ने सीए फाइनल की परीक्षा दी थी। इनमें से 30 होनहार सफल रहे। पिछले वर्ष के मुकाबले नतीजे काफी बेहतर रहे हैं।

सीए हर्ष मेहरोत्रा

सीए हर्ष मेहरोत्रा- फोटो : LKO CITY

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed