फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shiv kunal verma adress to youth

Lucknow News: इतिहासकार शिव कुणाल वर्मा ने युवाओं को नई ऊर्जा संग आगे बढ़ने की दी प्रेरणा

Sun, 15 Jan 2023 08:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
shiv kunal verma adress to youth
लखनऊ। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) यंग इंडियंस के लखनऊ चैप्टर ने शनिवार को युद्ध इतिहासकार शिव कुणाल वर्मा संग संवाद सत्र का आयोजन किया। उन्होंने युवाओं को नई ऊर्जा संग लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

पूजा अवस्थी से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि युवाओं की राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका है। उन्हें आगे बढ़कर यह जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने भारत की सीमाओं पर युद्ध की रूपरेखा संग ऐतिहासिक घटनाओं, सत्ताधारी दलों की भूमिका व दलों की रणनीति से देश पर पड़ने वाले असर पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैंने कारगिल युद्ध को फिल्माया और जिस चीज ने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया, वह था हर व्यक्ति का उत्साह।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि एनडीए व आईएमए संग लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (तेजस) पर पहली फिल्म भी बनाई है। कई सचित्र पुस्तकों पर भी काम किया है, सबसे पहले एरियल इंडिया पर एक पुस्तक ओशन टू स्काई लिखी। उसके बाद 2007 में मिलिट्री वर्ल्ड गेम्स पर एक सचित्र आत्मकथा लाइफ ऑफ ए हिंदुस्तानी : सिक्स डिग्रीज ऑफ सेपरेशन रिलीज हुई। लखनऊ चैप्टर के निदेशक ऋषि अग्रवाल ने बताया कि इस सेशन ने हमारे ज्ञान को समृद्ध किया है। इस दौरान लखनऊ चैप्टर के सह अध्यक्ष राघव कृष्ण, रक्षा क्षेत्र के प्रतिनिधि संग उद्योग, मीडिया व शिक्षा जगत के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed