{"_id":"5ba88e75867a557ea65a59bd","slug":"shiv-bhakts-welcome-rahul-gandhi-in-amethi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में शिवभक्तों से घिरे राहुल गांधी, शिव मंदिर में की पूजा अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में शिवभक्तों से घिरे राहुल गांधी, शिव मंदिर में की पूजा अर्चना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:42 PM IST
विज्ञापन
अमेठी पहुंचे राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे राहुल गांधी का भक्तिमय माहौल में स्वागत किया गया। इस दौरान मंत्रों का उच्चारण होता रहा और राहुल के मंच की तरफ बढ़ने पर बम भोले के नारे भी गूंजते रहे।
विज्ञापन
नारकोटिक चौराहे पर उतरते हुए राहुल गांधी ने वहां पर मौजूद कांवड़ियों से मुलाकात की और इसके बाद मंच पर लगे भोलेनाथ के चित्र पर पुष्प भी अर्पित किए। मंच पर मौजूद प्रदेश कांग्रेस कमेटी मेंबर प्रदीप सिंघल ने राहुल गांधी को शिव की प्रतिमा प्रतीक चिन्ह के रूप में देते हुए भोलेनाथ का गमछा भी भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा के बाद राहुल गांधी का ये पहला अमेठी दौरा है। इसके लिए कांग्रेसियों ने खास तैयारी की है। स्वागत के लिए लगाए गए बैनर व पोस्टर पर तस्वीरों में उनके कंधे पर चुनरी रखी हुई दिखाई दे रही है।
#WATCH Rahul Gandhi offers prayers to Lord Shiva in Amethi. He was also felicitated by 'Kawariyas' pic.twitter.com/XTpP9YEfqq
— ANI UP (@ANINewsUP) September 24, 2018