{"_id":"698a0f4e63ec07de800f5e63","slug":"shine-city-scam-company-associate-nekpal-singh-arrested-case-registered-in-2020-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाइन सिटी घोटाला : कंपनी का एसोसिएट नेकपाल सिंह गिरफ्तार, वर्ष 2020 में दर्ज हुआ था केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाइन सिटी घोटाला : कंपनी का एसोसिएट नेकपाल सिंह गिरफ्तार, वर्ष 2020 में दर्ज हुआ था केस
Mon, 09 Feb 2026 10:17 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:17 PM IST
सार
ईओडब्ल्यू के मुताबिक शाइन सिटी कंपनी ने 60 हजार करोड़ से अधिक का गबन किया गया था। गिरफ्तार किया गया नेकपाल सिंह माल का रहने वाला है। वह कंपनी में एसोसिएट के पद पर कार्यरत था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाइन सिटी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े करोड़ों रुपये के निवेश घोटाले में भागे चल रहे आरोपी नेकपाल सिंह उर्फ निक्की को आर्थिक अपराध विभाग (ईओडब्ल्यू) की टीम ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। पांच साल से उसकी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू के मुताबिक शाइन सिटी कंपनी ने प्रदेश के कई जिलों में सस्ते भूखंड और अन्य आकर्षक योजनाओं का झांसा देकर निवेशकों से 60 हजार करोड़ से अधिक को गबन किया था। न तो निवेशकों को भूखंड मिले और न ही उनकी रकम वापस की गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सड़क पर तड़प रही थीं लड़कियां: प्रत्यक्षदर्शी बोले, 'भइया जिस तरह से फिल्मों में होता है वैसी ही दुर्घटना थी'
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - बैंकॉक की उड़ान से दो करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद, बिस्कुट के डिब्बों में छिपाया हुआ था हाइड्रोपोनिक वीड
कंपनी के निदेशक और संबंधित पदाधिकारी कार्यालय बंद कर भाग गए थे। गिरफ्तार किया गया नेकपाल सिंह माल का रहने वाला है। वह कंपनी में एसोसिएट के पद पर कार्यरत था। आरोपी सीधे ग्राहकों को डील कर उन्हें रकम दोगुना करने का झांसा देता था। वर्ष 2020 में गोमतीनगर थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
नाम बदलकर दूसरी कंपनी में कर रहा था काम
आरोपी नेकपाल को जब खुद पर केस दर्ज होने की जानकारी हुई थी तो वह भाग गया था। कुछ महीनों बाद हर्षित सिंह नाम से फर्जी दस्तावेज बनाकर विन मोर रियल एस्टेट कंपनी में काम करने लगा था। ईओडब्ल्यू की टीम उसे ट्रेस करते हुए उस कंपनी तक पहुंची।