फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shine City employee arrested by EOW

Lucknow News: शाइन सिटी के कर्मचारी को ईओडब्ल्यू ने दबोचा

Wed, 04 Feb 2026 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Shine City employee arrested by EOW
लखनऊ। निवेशकों के करीब 60 हजार करोड़ रुपये हड़पने वाली शाइन सिटी इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के कर्मचारी अतुल सिंह को आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने मंगलवार को गुडंबा से गिरफ्तार कर लिया। वह चार साल से फरार था। कंपनी की कोर मार्केटिंग टीम (जिसे बाहुबली टीम कहा जाता था) का सदस्य बाराबंकी निवासी अतुल सिंह भी था। वह गोमतीनगर के विपुल खंड स्थित आर स्क्वायर बिल्डिंग में प्रॉपर्टी सेल का काम करता था। उसने भी निवेशकों को फुसलाकर योजनाओं में निवेश कराया था। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में गोमतीनगर थाने में दो एफआईआर हुई थीं। इसकी विवेचना शासन ने ईओडब्ल्यू को सौंपी थी। ईओडब्ल्यू गैरजमानती वारंट लेकर उसकी तलाश में थी। वह लगातार ठिकाना बदलने के साथ अब भी लोगों को प्रलोभनकारी योजनाओं से गुमराह कर निवेश करवा रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed