{"_id":"68b4b910dc13e267fa06430a","slug":"shine-city-director-brothers-booked-for-cheating-of-rs-1390-lakh-lucknow-news-c-13-knp1002-1363508-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शाइन सिटी के निदेशक भाइयों पर 13.90 लाख की ठगी का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शाइन सिटी के निदेशक भाइयों पर 13.90 लाख की ठगी का केस
Mon, 01 Sep 2025 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर थाने में शाइन सिटी के निदेशक दो भाइयों व दो कर्मचारियों के खिलाफ 13.90 लाख की ठगी की एफआईआर दर्ज हुई है। आरोपियों पर गोमतीनगर सेक्टर जी निवासी सुशीला सिंह से जमीन के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।
सुशीला सिंह के मुताबिक कई साल पहले वह मकान लेना चाहती थीं। इस संबंध में उनकी मुलाकात अनिल सिंह से हुई थी। आरोपी ने उन्हें कम कीमत पर जमीन दिलाने का झांसा दिया और उनकी पहचान शाइन सिटी के निदेशक राशिद वसीम, उसके भाई आसिफ व कर्मी सर्जिल खान से गोमतीनगर में कराई। सुशीला ने आरोपियों से जमीन बुक कराई। आरोपियों ने उनसे 13.90 लाख एडवांस में ले लिए। बची रकम रजिस्ट्री के बाद देने की बात तय हुई। आरोप है कि उनके नाम पर न तो आज तक रजिस्ट्री हुई और न ही आरोपियों ने रकम लौटाई। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद तिवारी के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।