फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shine City director brothers and six others booked for two fraud cases

Lucknow News: शाइन सिटी के निदेशक भाइयों व छह अन्य पर ठगी के दो केस

Sat, 09 Aug 2025 01:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Shine City director brothers and six others booked for two fraud cases
लखनऊ। शाइन सिटी के निदेशक भाइयों व छह कर्मचारियों के खिलाफ 20 लाख रुपये की ठगी की दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। कोर्ट के आदेश पर गोमतीनगर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन

चिनहट के इंदिरा कैनाल के पास रहने वाले सरकारी कर्मचारी सुशील कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक वर्ष 2013 में उन्हें प्लॉट लेना था। इस संबंध में उनकी मुलाकात गोमतीनगर स्थित शाइन सिटी के दफ्तर में निदेशक प्रयागराज के करैली निवासी राशिद नसीम व उसके भाई आसिफ से हुई। दोनों ने बीकेटी में चल रही कंपनी की शाइन सिटी पैराडाइज योजना में प्लॉट बुक कराने की बात कही। झांसे में आए सुशील ने दस लाख रुपये में प्लॉट बुक करा लिया। उन्होंने किस्तों में भुगतान भी कर दिया, पर कब्जा नहीं मिला।
विज्ञापन


आरोपियों ने प्लॉट के नाम पर विकासनगर की नगमा परवीन खानम से भी दस लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों का आरोप है कि ठगी में कंपनी के कर्मचारी सगीर अहमद, दीप्ति, सुधाकर, दुष्यंत, अजय व ऐनुल रसीद भी दोषी हैं। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद तिवारी के मुताबिक तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed