{"_id":"684a78f198229858a20ae336","slug":"shikshamitras-sent-80-postcards-cm-protest-continues-scorching-heat-16-days-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: शिक्षामित्रों ने सीएम को भेजे 80 पोस्टकार्ड, 16 दिन से भीषण गर्मी में धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: शिक्षामित्रों ने सीएम को भेजे 80 पोस्टकार्ड, 16 दिन से भीषण गर्मी में धरना जारी
Thu, 12 Jun 2025 05:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 12 Jun 2025 05:35 PM IST
सार
लखनऊ के ईको गार्डेन में 27 मई से स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर टीईटी पास शिक्षामित्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पोस्टकार्ड भेजकर मुलाकात का समय मांगा और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
प्रदर्शन में मौजूद शिक्षामित्र।( फाइल फोटो )
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्थायी करने की मांग को लेकर बीते 16 दिन से धरना दे रहे टीईटी पास शिक्षामित्रों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम लिखे पोस्ट कार्ड लहराकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री को पोस्ट कार्ड भेज कर मुलाकात का समय मांगा और न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान सीएम को डाक के जरिये करीब 80 पोस्टकार्ड भेजे गए।
विज्ञापन
शिक्षक/शिक्षामित्र उत्थान समिति के बैनर तले टीईटी पास शिक्षा मित्र बीती 27 मई से भीषण गर्मी में ईको गार्डेन में धरना दे रहे हैं। मांगों पर कोई सुनवाई न होने पर शिक्षा मित्रों ने पोस्ट कार्ड पर मुख्यमंत्री के नाम संदेश लिख कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी ने की बेटियों की सराहना, बोले- बालकों से मेहनत करने में बालिकाएं आगे
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: बड़े अफसर के बेटे ने साथियों सहित सिपाही को चौकी में घुसकर पीटा, वर्दी फाड़ी... फिर भी एफआईआर में नाम नहीं
समिति के प्रदेश अध्यक्ष गुडडू सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री को 80 पोस्ट कार्ड भेजे गए हैं, जिसमें उनसे मुलाकात का समय देने और शिक्षा मित्रों की समस्या को दूर करने की गुहार लगाई गई है। उन्होंने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा कि 10 हजार रुपये मानदेय में परिवार का पेट पालना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतना कम मानदेय भी साल में सिर्फ 11 महीना ही दिया जाता है।