फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shikshamitra to be places for teachers post.

92 हजार शिक्षामित्रों के लिए ये खास प्लान तैयार

Fri, 30 Jan 2015 12:46 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Jan 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitra to be places for teachers post.

बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दूसरे चरण के करीब 92,000 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने की प्रक्रिया तय कर ली गई है।

विज्ञापन


नगर क्षेत्र के शिक्षा मित्रों को वहीं के स्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया जाएगा। शासन स्तर पर हुई उच्चाधिकारियों की बैठक में इस पर सहमति बन गई है।
विज्ञापन


इसके लिए नगर क्षेत्र के स्कूलों में रिक्त पदों का ब्यौरा बेसिक शिक्षा अधिकारियों से मांगा गया है। साथ ही सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा को निर्देश दिया गया है कि वे यथाशीघ्र शिक्षा मित्रों के समायोजन संबंधी संशोधित कार्यक्रम शासन को उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में शिक्षकों का सहयोग करने के लिए शिक्षा मित्रों को रखा गया। शिक्षा का अधिकार लागू होने के बाद परिषदीय स्कूलों में कार्यरत इन शिक्षा मित्रों को दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से दो वर्षीय बीटीसी प्रशिक्षण देकर सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने का निर्णय किया गया।

पहले चरण में 58,826 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जा चुका है। दूसरे चरण में करीब 92,000 शिक्षा मित्रों को समायोजित करना है।

दूसरे चरण के समायोजन के लिए हुई बैठक

Shikshamitra to be places for teachers post.

सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता में विगत दिनों हुई बैठक में दूसरे चरण के शिक्षा मित्रों को समायोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया।

इसमें तय किया गया कि नगर क्षेत्र के स्कूलों में कार्यरत शिक्षा मित्रों को वहीं पर समायोजित किया जाए, लेकिन इससे पहले जनशक्ति का निर्धारण कर लिया जाए। मसलन मानक के अनुरूप छात्र संख्या के आधार पर शिक्षक हैं या नहीं। इसके आधार पर बीएसए सूचना उपलब्ध कराएंगे।

बदलेगी तैनाती नियमावली
राज्य सरकार शिक्षकों की तैनाती प्रक्रिया बदलने जा रही है। पहली तैनाती पर ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में रहने की अनिवार्यता को समाप्त करने के लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद सहायक अध्यापक तैनाती नियमावली में संशोधन किया जाएगा।

इसके लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय से प्रस्ताव मांगा गया है। साथ ही कहा गया है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर जनशक्ति निर्धारित करते हुए तैनाती की व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed