खुशखबरी: शिक्षामित्रों को नौकरी मिलना शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासनादेश के मुताबिक शिक्षा मित्रों को प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बलरामपुर में शिक्षा मित्रों को नियुक्ति पत्र बांटे गए हैं।
शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक का वेतनमान 9300-34800 ग्रेड पे 4200 रुपये दिया जाएगा। वे एक साल तक अस्थायी शिक्षक के रूप में कार्य करेंगे।
पत्र में साफ किया जा रहा है कि उनकी नियुक्ति हाईकोर्ट के अंतिम निर्णय के अधीन होगी।
इस आधार पर हो रही तैनाती
बलरामपुर जिले में बांटे गए नियुक्ति पत्र के मुताबिक महिला शिक्षा मित्रों को विकल्प के आधार पर तथा पुरुष शिक्षा मित्रों को बंद व एकल स्कूलों में तैनाती दी जा रही है।
शिक्षा मित्रों को नियुक्ति पत्र इस शर्त के साथ दी गई है कि यदि काउंसलिंग के दौरान उनके दिखाए गए प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाते हैं, तो उनका चयन स्वत: निरस्त हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र शाही, उत्तर प्रदेश शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष गाजी इमाम आला और उत्तर प्रदेश दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार यादव ने राज्य सरकार का आभार जताते हुए शेष बचे शिक्षा मित्रों को सोमवार शाम तक नियुक्ति पत्र दिलाने का अनुरोध किया है।
19 जून को जारी हुआ कार्यक्रम
गौरतलब है कि शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर तैनाती देने का कार्यक्रम 19 जून को जारी किया गया।
पहले चरण में 58,826 शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक बनाया जा रहा है। जिलों में चयन समिति से अनुमोदन कराते हुए 31 जुलाई तक नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि 24 जुलाई तक प्रमाण पत्रों के मिलान की प्रक्रिया पूरी हो चुकी थी।
जिसके बाद शासनादेश जारी किये गए थे कि प्रजिन शिक्षा मित्रों के प्रमाण पत्र सही पाए गए हैं उनको नियुक्ति पत्र 31 जुलाई तक दे दिया जाएगा।
31 जुलाई तक पूरी हो जाएगी नियुक्ति प्रक्रिया
शिक्षा मित्रों के समायोजन की प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। जिसमें प्रदेश के कुल 1.70 लाख शिक्षामित्रों का समायोजन होगा।
सरकार के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित करने संबंधी आदेश जारी कर दिया था।