{"_id":"599fbc634f1c1ba92e8b47e0","slug":"shikshamitra-and-his-wife-died-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में शिक्षामित्र और पत्नी की मौत, भाई ने बताया दुर्घटना पर चर्चा कुछ और!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में शिक्षामित्र और पत्नी की मौत, भाई ने बताया दुर्घटना पर चर्चा कुछ और!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 25 Aug 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
मौत के बाद लोगों की भीड़
बलरामपुर में एक शिक्षामित्र और उसकी पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। शिक्षामित्र के भाई ने पुलिस को दी गई तहरीर में इसे दुर्घटना बताया है जबकि आसपास कुछ और चर्चा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक थाना सादुल्लाहनगर के नेवादा गांव में शिक्षामित्र अब्दुल वहीद और उसकी पत्नी अजबुन्निशा की मौत हो गई। अब्दुल के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है कि गुरुवार रात घर में आग लग गई थी। अजबुन्निशा बुझाने दौड़ी जिससे चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। वहीं भाई अब्दुल की आग में जलकर मौत हो गई।
विज्ञापन
हालांकि आसपास के लोगों में चर्चा है कि नौकरी की वजह से अब्दुल डिप्रेशन में रहता था। रात में पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई तो उसने अजबुन्निशा को गुस्से में मार दिया। चोट ज्यादा लग जाने के कारण उसकी मौत हो गई। ये देखकर अब्दुल घबरा गया और उसने भी आग लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन