फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   shiksha mitra_tet_teacher_recruitment

शिक्षा मित्रों से होगी बात, ढूढेंगे टीईटी का हल

Tue, 19 Nov 2013 09:22 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Tue, 19 Nov 2013 09:22 AM IST
विज्ञापन
shiksha mitra_tet_teacher_recruitment

शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाने में बाधक बने टीईटी मुद्दे का

विज्ञापन
हल निकालने की पहल शुरू हो गई है।

सचिव बेसिक शिक्षा नीतीश्वर कुमार ने मंगलवार को इस संबंध में शिक्षा मित्र संगठनों की बैठक बुलाई है। इसमें उनसे विचार-विमर्श किया जाएगा और उनका सुझाव लिया जाएगा।


सचिव कहते हैं कि शिक्षा मित्रों से बातचीत में आने वाले सुझाव के आधार पर विभागीय अधिकारियों की बैठक बुलाई जाएगी। प्रदेश में 1.63 लाख शिक्षा मित्र हैं।

पढ़ें- 1.63 लाख शिक्ष्ाक बनाने के लिए बदलेंगे नियम

इन्हें दो वर्षीय पत्राचार बीटीसी का प्रशिक्षण देकर प्राइमरी स्कूलों में सहायक अध्यापक बनाया जाना है। पहले चरण में 60 हजार शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाया जाना है।

इनका प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और परीक्षा नियामक प्राधिकारी शीघ्र ही परिणाम भी जारी करने वाले हैं।

पढ़ें- टीईटी के विरोध में शिक्षामित्र करेंगे अनशन

शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाने में सबसे बड़ी बाधा टीईटी है। इसलिए सचिव बेसिक शिक्षा चाहते हैं कि इस संबंध में शिक्षा मित्र के संघों से बातचीत कर ली जाए।


इस बारे में आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार शाही कहते हैं कि सचिव बेसिक शिक्षा से अनुरोध किया था कि शिक्षा मित्रों के साथ एक बैठक कर उनका पक्ष भी जान लिया जाए। इसी आधार पर बैठक बुलाई गई है।

और खबरों के लिए यहां आएं...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed