फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Shifted hightensionline

आधी रात को शिफ्ट कर दी हाईटेंशन लाइन

Fri, 13 Sep 2019 12:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Shifted hightensionline
आधी रात को चोरी-छिपे शिफ्ट कर दी हाईटेंशन लाइन, तीन संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त
विज्ञापन

लेसा में बिजली पोल एवं तारों की हेराफेरी थमने का नाम नहीं ले रही है। चिनहट खंड में फिर से नया मामला उजागर हुआ है।
संविदा कर्मियों ने मोटी रकम लेकर चिनहट के एमिटी यूनिवर्सिटी के सामने स्थित इलाके में मकानों के ऊपर से गुजरी 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन को आठ सितंबर की आधी रात 12 बजे गुपचुप तरीके से शिफ्ट कर दिया।
सबसे बड़ा सवाल ये कि लाइन शिफ्ट करने के लिए लोहे के दो राउंड पोल कहां से आए, इस पर से पर्दा उठना बाकी है।
अधिशासी अभियंता प्रेम चंद के मुताबिक यह करतूत लौलाई एवं गोमतीनगर विस्तार सेक्टर पांच के संविदा कर्मियों की है।
लौलाई के अवर अभियंता मनोज कुमार वर्मा ने चिनहट पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस ने लौलाई के संविदा के कुशल श्रमिक अरविंद सिंह चौहान, अकुशल श्रमिक संजय यादव एवं सेक्टर पांच उपकेंद्र के अकुशल श्रमिक राजकुमार के खिलाफ सरकारी सामान की हेराफेरी एवं धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

ऐसे दिया अंजाम
अवर अभियंता के मुताबिक आठ सितंबर की रात 12 बजे संविदा कर्मियों ने 11 केवी माधवग्रीन फीडर के एक सेक्शन की बिजली सप्लाई को बंद कराकर नियोजित तरीके से पहले ही लगाए गए दो पोल पर लाइन को शिफ्ट कर दिया गया। यह विद्युत सुरक्षा के तय मानकों के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है नियम
यूपी पावर कॉर्र्पोरेशन ने मकान के ऊपर से लाइन को शिफ्ट करने के नियम बनाए हैं। इसके लिए आवेदक प्रार्थना पत्र देकर अपनी समस्या का उल्लेख करता है। इस प्रार्थना पत्र पर अवर अभियंता सर्वे कराकर रिपोर्ट बनाकर लाइन शिफ्ट करने का एस्टीमेट बनाते हैं। आवेदक द्वारा एस्टीमेट शुल्क जमा करने के बाद लाइन को शिफ्ट किया जाता है।

संविदा कर्मियों को बर्खास्त कर मांगी है रिपोर्ट
अधीक्षण अभियंता लेसा (सिस गोमती) अजय मिश्रा ने बताया कि एजेंसी ने तीनों संविदा कर्मियों की सेवाएं खत्म कर दी हैं। इन संविदा कर्मियों की फोटो दूसरे उपकेंद्रों पर चस्पा करा दी जाएगी, जिससे दूसरी एजेंसी के जरिये उनकी संविदा भर्ती न हो सके। अधिशासी अभियंता से जांच रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed