{"_id":"1fd1dd87161006ad96e92cacc0fef625","slug":"shia-wakf-board-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिया वक्फ बोर्ड के गठन की तैयारी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिया वक्फ बोर्ड के गठन की तैयारी शुरू
शोभित श्रीवास्तव/लखनऊ
Updated Mon, 02 Dec 2013 01:40 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार करीब डेढ़ साल से भंग पड़े शिया वक्फ बोर्ड का गठन करने जा रही है।
विज्ञापन
जल्दी ही इसकी अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है। बोर्ड में नौ सदस्यों का चुनाव होता है।
बाद में यही नौ सदस्य आपस में अध्यक्ष का चुनाव करते हैं। चुनाव में शिया समुदाय के सांसद, विधायक व विधान परिषद सदस्य वोट दे सकते हैं।
यह लोग चुनाव भी लड़ सकते हैं। साथ ही बड़े वक्फ के मुतवल्ली भी इसमें वोट दे सकते हैं।
सचिव अल्पसंख्यक कल्याण देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि चुनाव के लिए शासन की सहमति मिल गई है। जल्दी ही चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
गौरतलब है कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के कुछ ही दिन बाद शिया वक्फ बोर्ड भंग कर दिया गया था।
(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)